फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight accused of gang rape sent to jail

Agra News: सामूहिक दुष्कर्म के आठ आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 14 Apr 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 14 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Eight accused of gang rape sent to jail
कासगंज। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है। इन आरोपियों का पुलिस ने डीएनए टेस्ट भी जिला चिकित्सालय में कराया है। सभी 8 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

10 अप्रैल को आपूर्ति विभाग में राशन कार्ड का प्रार्थनापत्र देकर मंगेतर के साथ लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट व लूट की वारदात हुई थी। किशोरी को नहर के किनारे पेड़ों झाड़ियों में ले जाकर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और मंगेतर की पिटाई की। किशोरी की सोने की बाली, पांच हजार रुपये भी आरोपी लूट ले गए। पुलिस ने आठ आरोपी अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ एपीएस निवासी गढ़ी अड्डा दुर्गा कॉलोनी, अमित कुमार निवासी मिर्जा तैय्यबपुर, सोनू उर्फ सत्यपाल, रिंकू व सोनू कुमार निवासीगण हिम्मतपुर सई, अजय कुमार निवासी नगला बीच, सौरभ निवासी कोठरा, बृजेश कुमार नगला थान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन गिरफ्तार आरोपियों का सोमवार को जिला चिकित्सालय में डीएनए परीक्षण कराया गया। डीएनए परीक्षण के बाद इन आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में सभी आठ आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस की टीमें इन आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हैं, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी के डर से भागे आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि वांछितों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी। गिरफ्तारी का जिम्मा कोतवाली टीम के अलावा एसओजी व सर्विलांस टीम को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed