फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eid Ul Adha 2025 Muslims Perform Namaj At Shahi Masjid of Taj Mahal

Bakrid 2025: ताजमहल परिसर में अदा की गई नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ, दो घंटे पर्यटकों को मिला निशुल्क प्रवेश

Sat, 07 Jun 2025 10:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 10:32 AM IST
सार

ईद-उल-जुहा (बकरीद) की नमाज ताजमहल और जामा मस्जिद में अदा की गई। बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए। ईद की नमाज शांतिपूर्वक हुई।
 

विज्ञापन
Eid Ul Adha 2025 Muslims Perform Namaj At Shahi Masjid of Taj Mahal
ताजमहल नमाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल की शाही मस्जिद में शनिवार की सुबह बकरीद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर लोगों ने मुबारकबाद दी। इस दौरान ताजमहल में दो घंटे तक निशुल्क प्रवेश रहा। नमाजियों के साथ पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिला। 
विज्ञापन













 

बकरीद पर निशुल्क प्रवेश होने के कारण ताजमहल का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। ताजमहल के अलावा आगरा की प्रमुख मस्जिदों में खुदा की इबादत में हजारों सिर झुके। आगरा समेत फतेहपुरसीकरी, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद में ईद-उल-जुहा पर्व शांतिपूर्वक मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज अदा की। फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में भी सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। बकरीद के पर्व पर आगरा मंडल के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed