{"_id":"6760fdf545422ba4580e3f49","slug":"effect-of-winter-most-patients-of-cough-and-fever-jostling-for-prescription-in-sn-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का असर: खांसी-बुखार के सबसे ज्यादा मरीज, एसएन में पर्चे के लिए धक्का-मुक्की; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का असर: खांसी-बुखार के सबसे ज्यादा मरीज, एसएन में पर्चे के लिए धक्का-मुक्की; देखें वीडियो
Tue, 17 Dec 2024 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Dec 2024 09:58 AM IST
सार
सर्दी की शुरूआत के साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। सोमवार को ओपीडी में 3013 मरीज पहुंचे तो व्यवस्थाएं चरमरा गईं। पर्च के लिए जमकर धक्का मुक्की हुई।
विज्ञापन
एसएन ओपीडी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सर्दी बढ़ते ही वायरल बुखार के साथ खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया। सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 3013 मरीज पहुंचे, जिनमें नए मरीजों की संख्या 2366 रही। सुबह पर्चा बनवाने के लिए कतार में लगे लोगों के बीच धक्का मुक्की हुई। जिला अस्पताल में भी पर्चा बनवाने के दौरान मरीजों को दिक्कत हुई।
सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सबसे ज्यादा 576 पर्चे मेडिसिन विभाग के बने। मेडिसिन विभाग के डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि तेज बुखार, खांसी, बेचैनी, घबराहट के लक्षणों वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज भी लगातार पहुंच रहे हैं। बाल रोग विभाग अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि ओपीडी में 170 मरीजों को परामर्श दिया गया। 3 वर्ष के कम आयु के बच्चों में सांस लेने में परेशानी के केस भी आए हैं। 10 बच्चों को भर्ती भी किया गया।
हड्डी रोग विभाग में 294 मरीज पहुंचे, जबकि ईएनटी में 195, त्वचा रोग में 340, टीबी एंड चेस्ट में 285 और नेत्र रोग विभाग में 193 मरीज आए। मेडिकल कॉलेज के साथ जिला अस्पताल की ओपीडी में 3420 मरीजों को परामर्श दिया गया। यहां भी पर्चा बनवाने के लिए कतार में लगे मरीजों के बीच धक्कामुक्की हुई। सर्दी बढ़ने के साथ ही हड्डी रोगी भी बढ़ गए हैं। ऐसे मरीजों में घुटनों में दर्द, पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायतें आ रही हैं।