{"_id":"5fb555ec8ebc3e9bb925a92d","slug":"education-mainpuri-news-agr4684412139","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 हजार शिक्षक भर्ती: जिले में शेष 699 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार शिक्षक भर्ती: जिले में शेष 699 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। 69 हजार शिक्षक भर्ती के मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद जिले में शेष 699 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। शीघ्र ही शेष पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया होगी। कोर्ट का निर्णय आने के बाद बेसिक शिक्षामंत्री का बयान सोशल मीडिया पर आते ही बीएसए कार्यालय में तैयारी शुरू कर दी गई है।
69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले में 940 पद सृजित थे, जिसमें से 241 पर पूर्व में काउंसिलिंग कराई गई थी। शेष 699 पदों पर शासन के निर्देश पर कोर्ट का निर्णय आने के बाद नियुक्ति होनी है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद शेष पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। सोशल मीडिया पर दोपहर बाद बेसिक शिक्षामंत्री का बयान जारी होते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने भी शेष पदों पर नियुक्ति के लिए तैयारी शुरू कर दी है। एक महीने के अंदर जिले में शिक्षकों की ये दूसरी भर्ती की तैयारी शुरू की गई है। इसके बाद जिले में एकल शिक्षक विद्यालयों की समस्या दूर हो जाएगी।
बीएड और बीटीसी खेमें में छाई खुशी
सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षामित्रों की याचिका खारिज किए जाने से बीएड और बीटीसी खेमे में खुशी छाई हुई है। कोर्ट का निर्णय आने के बाद जिले की शेष 699 सीटों पर अब डीएलएड और बीटीसी अभ्यर्थियों का ही चयन होगा। बुधवार की दोपहर जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया। बीएड और बीटीसी ग्रुप में सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
शिक्षामित्रों में छाई मायूसी
सुप्रीम कोर्ट से शिक्षामित्रों को उम्मीद थी कि निर्णय उन लोगों के पक्ष में आएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कोर्ट ने शिक्षामित्रों की कम 40 और 45 प्रतिशत मेरिट सहित सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। बुधवार को दोपहर 11 बजे जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षामित्रों को यह जानकारी हुई, तो मायूसी छा गई। हालांकि अभी उनकी उम्मीद टूटी नहीं है। कोर्ट ने उन्हें एक और भर्ती परीक्षा में शामिल किए जाने का आदेश दिया है।
- 69 हजार शिक्षक भर्ती में शेष पदों पर नियुक्ति के लिए शासन के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। जनपद स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हैं। आदेश आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विजय प्रताप सिंह, बीएसए।