फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   education

संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री पाने वालों की जांच शुरू

Sun, 12 Jul 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
education
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बाद अब शासन ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से डिग्री हासिल कर शिक्षक बनने वालों की जांच शुरू करा दी है। शासन के अपर सचिव ने बीएसए को पत्र भेज जिले के छह शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने टीम गठित कर जांच कराने का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम) ने शासन को रिपोर्ट भेजकर अवगत कराया है कि संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से डिग्री पाकर कई फर्जी शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात हैं। इन शिक्षकों के संबंध में पूर्व में भी सूची भेजी गई थी लेकिन अभी तक क्या कार्रवाई हुई इससे अवगत नहीं कराया जा सका है। एसआईटी का पत्र प्राप्त होने के बाद शासन ने बीएसए को पत्र भेजा है। जिसमें एसआईटी से उपलब्ध कराई गई सूची भी भेजी गई है। इस सूची में जिले के छह शिक्षक शामिल बताए गए हैं। शासन ने इन शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने टीम गठित कर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारियों से मांगे रिकार्ड
शासन से मिली सूची के अनुसार बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों से उनके विकास खंड में संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री हासिल करने वाले शिक्षकों का रिकॉर्ड मांगा है। बीएसए ने कहा कि खंड शिक्षाधिकारी शिक्षकों की सर्विस बुक के साथ ही सभी दस्तावेज, जो नियुक्ति के समय जमा किए गए थे उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को भी भेजा गया नोटिस
संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से बीएड कर शिक्षक बनने वाले जिले में कार्यरत छह शिक्षकों को बीएसए ने नोटिस भेजा है। इन शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनके कार्यालय में उपस्थित हों।

जांच रिपोर्ट का इंतजार
शासन के निर्देश पर संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री हासिल करने वाले शिक्षकों की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - विजय प्रताप सिंह बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed