{"_id":"5f0603838ebc3e63d4159bb5","slug":"education-mainpuri-news-agr449522348","type":"story","status":"publish","title_hn":"731 विद्यालयों ने नहीं कराया कंपोजित ग्रांट से काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
731 विद्यालयों ने नहीं कराया कंपोजित ग्रांट से काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में व्यवस्थाओं के लिए विभाग ने मार्च महीने में धनराशि भेजी थी लेकिन जिले के 731 विद्यालयों ने धनराशि से विद्यालयों में व्यवस्थाएं नहीं कराईं। इस पर बीएसए ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को चेतावनी जारी करते हुए शीघ्र काम कराने के निर्देश दिए हैं।
परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या के हिसाब से प्रत्येक वर्ष कंपोजिट ग्रांट विकास कार्य के लिए भेजी जाती है लेकिन इस बार ग्राम पंचायत से विकास कार्य होने के कारण प्रधानाध्यापकों ने इस ग्रांट की तरफ ध्यान नहीं दिया। बीएसए ने जब स्कूलों से कंपोजिट ग्रांट का विवरण मांगा तो 2186 स्कूलों में से मात्र 2150 ने ही डाटा उपलब्ध कराया। जिनमें से 1481 ने कंपोजिट ग्रांट अपलोड की। 731 ने ग्रांट का सदुपयोग नहीं किया। इस पर बीएसए ने 731 स्कूलों के प्रधानाध्यापक जिन्होंने ग्रांट का सदुपयोग नहीं किया है को चेतावनी दी है कि वे प्राप्त धनराशि को शासनादेश के तहत बताए गए कार्यों में खर्च किया जाए। अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
ये होने हैं कार्य
- विद्यालयों में श्यामपट की व्यवस्था
- विद्यालयों की रंगाई-पुताई
- विद्यालयों में फर्श आदि की मरम्मत का कार्य
काम नहीं हुआ तो खंड शिक्षाधिकारी भी होंगे जिम्मेदार
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी खंड शिक्षाधिकारी अपने क्षेत्र के विद्यालयों का समय-समय पर भ्रमण करते रहें। कंपोजिट ग्रांट का प्रयोग सही दिशा में किया जा रहा है इसकी भी जांच करें। बाद में लापरवाही पर खंड शिक्षाधिकारी भी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
कंपोजिट ग्रांट का सदुपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
2186 परिषदीय स्कूल संचालित हैं जनपद में
2150 का कंपोजिट ग्रांट डाटा अभी तक बीएसए को हुआ है प्राप्त
1481 ने रिपोर्ट की है अपलोड
731 में ग्रांट का नहीं किया गया है सदुपयोग