{"_id":"5ed540e88ebc3e90343d6e72","slug":"education-mainpuri-news-agr444220895","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून में गुरुजी को नहीं मिलेगा मौज मस्ती का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून में गुरुजी को नहीं मिलेगा मौज मस्ती का मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश में नहीं मिलेगा। कोरोना महामारी के कारण शासन ने जून में भी ऑनलाइन शिक्षण कार्य जारी रखने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश का पालन कराने के लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश दिया है।
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण मार्च से ही विद्यालय बंद हैं। ऐसे में ऑनलाइन शिक्षण कार्य के निर्देश शासन और विभाग से प्राप्त हुए हैं। जून के महीने में भी शिक्षक अपने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम
से शिक्षण कार्य जारी रखेंगे। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विकास खंड में ऑनलाइन शिक्षण कार्य वाले सभी ग्रुपों में जुडे़ं और शिक्षण कार्य पर निगरानी रखें। शिक्षक ऑनलाइन शिक्षण कार्य के साथ ही बच्चों का सप्ताह में एकबार ऑनलाइन टेस्ट भी लेंगे।
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी के माध्यम से शिक्षकों का भी होगा टेस्ट
शासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षकों को मॉड्यूल जारी किए हैं। मॉड्यूल के अनुसार शिक्षकों का भी प्रश्नोत्तरी टेस्ट भी लिया जा रहा है। अभी तक तीन प्रश्नोत्तरी टेस्ट से शिक्षक गुजर भी चुके हैं। बीएसए ने बताया कि ये टेस्ट शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा के बेहतर ज्ञान के लिए कराए जा रहे हैं। आगे भी इस प्रकार के टेस्ट होते रहेंगे।
सभी खंड शिक्षाधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक विद्यालय का ग्रुप होना चाहिए जिससे छात्र-छात्राओं को जोड़कर शिक्षक उन्हें ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करें। कोई भी खंड शिक्षाधिकारी बिना अनुमति के जनपद न छोड़े।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए