फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Education Havaldar posted in Srinagar dies of heart attack.

Agra News: हार्टअटैक से गई श्रीनगर में तैनात एजुकेशन हवलदार की जान

Mon, 21 Sep 2026 01:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Education Havaldar posted in Srinagar dies of heart attack.
बाह: श्रीनगर में मृतक जैतपुर के एजुकेशन हवलदार राहुल सविता
बाह। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तैनात एजुकेशन हवलदार जैतपुर के राहुल सविता (32) की रविवार सुबह 9 बजे ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक ने जान ले ली। 8 साल पहले सेना में भर्ती हुए राहुल के निधन की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जैतपुर के अनिल सविता की कपड़े की दुकान है। 2 बेटों में राहुल बड़े थे। सुशील छोटा है। पिता अनिल सविता ने बताया राहुल 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में जम्मू कश्मीर के 15 कोर हेड क्वार्टर श्रीनगर में एजुकेशन हवलदार के पद पर तैनात थे। वे पत्नी राधा, बेटी रितिका (6), बेटा शौर्य (2) साथ रहते थे। रविवार सुबह 9 बजे हेड क्वार्टर से फोन पर उन्हें बेटे की हार्टअटैक से जान जाने की सूचना दी गई। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह गिर कर अचेत हो गए। मां नीलम भी सुधबुध खो बैठीं। भाई सुशील श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। रविवार देर रात शव आने की उम्मीद है। रविवार को जैतपुर कस्बा शोक में डूबा रहा।
विज्ञापन


वहीं, मृतक एजुकेशन हलवदार के छोटे भाई सुशील ने बताया शनिवार देर शाम भाई से फोन पर बात हुई थी। भाई ने कहा था दाहिनी आंख फड़क रही है। उसे समझाया था चिंता न करें, कुछ नहीं होगा। रविवार सुबह आंख खुलने के कुछ ही देर बाद भाई की मौत की खबर मिली। उनकी मौत के साथ ही दो मासूमों के सिर से पिता का साया छिन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed