{"_id":"5e21f4f38ebc3e4b33757233","slug":"education-dios-mainpuri-news-agr425277574","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक सीएम को पहुंचने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं कर रहे हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
डीआईओएस कार्यालय में पिछले दो महीने से मुख्यमंत्री संज्ञान में आई शिकायतों को निस्तारण नहीं हुआ है। इस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल ने कड़ी नाराजगी प्रकट की है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि इन शिकायतों को शीघ्र निस्तारण कर उन्हें अवगत कराएं ताकि मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचना भेजी जा सके। पत्र प्राप्त होने के बाद डीआईओएस ने संबंधितों को निर्देश जारी करने और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराने को कहा है।
इन शिकायतों का नहीं हुआ निस्तारण
-इटावा निवासी पंडित अरुण शुक्ला ने जैन इंटर कॉलेज में वर्ष 1992 से 1995 के बीच हुई फर्जी नियुक्तियों की शिकायत 13 सितंबर को की थी।
-सचिव मदन विद्यालय सोसाइटी भोगांव ने मदन इंटर कॉलेज भोगांव की प्रबंध समिति को लेकर 27 सिंतबर को शिकायत की थी।
-जितेंद्र कुमार सिंह सहायक अध्यापक जनता इंटर कॉलेज नौनेर ने कॉलेज में पदोन्नति के संबंध में 25 सितंबर को शिकायत की था।
-आशुतोष कुमार निवासी समान ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में उत्कर्ष चतुर्वेदी के अभिलेखों की जांच कराने की शिकायत 30 सितंबर को की थी।
-अनूप कुमार मिश्रा निवासी मंछना ने भी क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में फर्जी नियुक्ति की शिकायत 30 सितंबर को की थी।
पत्र प्राप्त हुआ है जिसके आधार पर शिकायतों का निस्तारण करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि शीघ्र शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। कुछ की रिपोर्ट तैयार भी है। शीघ्र निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सर्वेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक