{"_id":"5e1f43c58ebc3e4ae9529125","slug":"education-betterment-mainpuri-news-agr424942172","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का स्तर नहीं सुधरा तो बीएसए-बीईओ पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का स्तर नहीं सुधरा तो बीएसए-बीईओ पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेसिक स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। निदेशक ने मंडलीय व प्रदेश स्तरीय टीम से विद्यालयी शिक्षा व व्यवस्था का निरीक्षण कराने का निर्णय लिया है। निरीक्षण के दौरान यदि शिक्षा का स्तर खराब मिलता है तो बीएसए व बीईओ को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
परिषदीय स्कूलों में बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने चिंता व्यक्त करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग को कड़े निर्देश जारी करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद ने बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र जारी किया है। निदेशक ने स्पष्ट कहा है कि 20 जनवरी से 20 फरवरी तक मंडलीय व प्रदेश स्तरीय टीम द्वारा बेसिक स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यदि शिक्षा व्यवस्था के हालात सुधरे न मिले तो संबंधित खंड शिक्षाधिकारी और बेसिक शिक्षाधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इन बिंदुओं पर होगी जांच
-शिक्षा का गुणात्मक स्तर
-विद्यालय का भौतिक स्तर
-शिक्षण कार्य में टीएलएम का प्रयोग
-बच्चों में अनुशासन
-विद्यालय का स्वच्छता का स्तर
-विद्यालय की पोषण वाटिका
इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुए हैं। सभी प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी है कि बच्चों में अनुशासन के साथ-साथ बच्चों के शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार करें। खंड शिक्षाधिकारी नियमित भ्रमण करते रहें। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विजय प्रताप सिंह बीएसए