Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ED raids at builder Prakhar Garg's place, he had announced to give Rs 530 crore for Banke Bihari Corridor

UP: प्रखर गर्ग के घर ईडी का छापा, बांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ एकत्र करने की अर्जी...तब चर्चा में आए

Wed, 18 Dec 2024 11:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Dec 2024 11:29 AM IST
सार

आगरा के बिल्डर प्रखर गर्ग के घर लखनऊ से आई ईडी की टीम ने छापा मारा है। प्रखर गर्ग तब सुर्खियों में आए थे, जब हाईकोर्ट में अर्जी देकर कॉरिडोर निर्माण के लिए 510 करोड़ रुपये बांकेबिहारी भक्तों संग मिलकर इकट्ठा कराने की बात कही थी। 

विज्ञापन
ED raids at builder Prakhar Garg's place, he had announced to give Rs 530 crore for Banke Bihari Corridor
प्रखर गर्ग के घर ईडी का छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बिल्डर प्रखर गर्ग के यहां सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा है। टीम के पहुंचने के साथ ही सभी की घर से आवाजाही रोक दी गई। इसके बाद टीम ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


Trending Videos

कमला नगर थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरम में रहने वाले बिल्डर प्रखर गर्ग के घर पर बुधवार सुबह  प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा। ये टीम लखनऊ से जांच के लिए आई है। इसके साथ ही नोएडा और अन्य जगहों पर भी छापे की सूचना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सुर्खियों में आए प्रखर
हाईकोर्ट में अर्जी देकर सुर्खियों में आए प्रखर ने कॉरिडोर निर्माण के लिए 510 करोड़ रुपये बांकेबिहारी भक्तों संग मिलकर इकट्ठा कराने की बात कही थी। एसएसपी मथुरा ने इस संबंध में आगरा पुलिस से प्रखर गर्ग के विरुद्ध दर्ज मुकदमों की जानकारी मांगी। जिसमें प्रखर गर्ग का आपराधिक इतिहास सामने आया।

ये भी पढ़ें -  Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट होने से कैसे बचें...पढ़े-लिखे भी हो रहे शिकार, एसीपी ने बताया बचने का ये तरीका
 
विज्ञापन

जेल भी जा चुके हैं प्रखर गर्ग
प्रखर गर्ग जेल भी जा चुका है। जमानत पर बाहर हैं। जिन लोगों के साथ रकम के लेनदेन में धोखाधड़ी हुई वह प्रखर गर्ग के घर से लेकर पुलिस थानों व अदालतों में चक्कर काट रहे हैं।

ये भी पढ़ें -    UP: किराये की लग्जरी कार और फिर ऐसी हरकत...हकीकत जानकर पुलिस का भी ठनका माथा
 

ठगी का दर्ज हुआ था मुकदमा 
बाग फरजाना निवासी अनुराग गुप्ता ने 2021 में प्रखर गर्ग सहित चार लोगों के खिलाफ थाना हरीपर्वत में धोखाधड़ी, साजिश का केस दर्ज कराया था। द्वारिकापुरम, कमला नगर निवासी प्रखर के विरुद्ध रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज कानपुर, बिजली कंपनी टोरंट पावर, जीवनदायिनी फार्मेसी शॉप के संजीव गोयल सहित 21 लोगों ने चेक बाउंस और अमानत में खयानत का मुकदमा न्यायालय के आदेश से दर्ज कराए हैं। सभी मुकदमे पिछले तीन साल में दर्ज हुए। आरोप था कि प्रखर गर्ग ने कई लोगों को होटल व अन्य संपत्तियां दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed