फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ED also called MBBS students for questioning in Case of changing copies of BAMS

बीएएमएस की कॉपियां बदलने का मामला: ईडी ने एमबीबीएस के विद्यार्थियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया, बढ़ी रही धड़कन

Thu, 24 Aug 2023 10:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 10:22 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय की टीम के छह सदस्यों ने बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन विद्यार्थियों से आईईटी संस्थान में पूछताछ की। इस दौरान  विद्यार्थियों के साथ बाहर गाड़ी में बैठकर इंतजार कर रहे अभिभावकों की भी धड़कनें बढ़ी रहीं।
 

विज्ञापन
ED also called MBBS students for questioning in Case of changing copies of BAMS
ईडी टीम की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बृहस्पतिवार को भी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में डटी रही। टीम ने खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में विद्यार्थियों से पूछताछ की। खास बात यह कि ईडी बीएएमएस की कॉपियां बदले जाने के मामले की जांच कर रही है पर एमबीबीएस के विद्यार्थियों को भी बुलाकर पूछताछ कर रही है। एमबीबीएस की परीक्षा में भी गड़बड़झाले की जानकारी उसके पास है।

विज्ञापन


ईडी के टीम में कुल छह सदस्य शामिल हैं। इसमें एक महिला भी सदस्य भी है। जिन विद्यार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, उसमें कुछ छात्राएं भी हैं। बृहस्पतिवार को भी सुबह 10:30 बजे से ही पूछताछ शुरू कर दी गई। विद्यार्थियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार एक ही विद्यार्थी की अलग-अलग कॉपियों में हैंड राइटिंग अलग है। एक-एक विद्यार्थी से ईडी दो से तीन घंटे पूछताछ कर रही है। अधिकतर विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को कई अभिभावक आईईटी के बाहर बैठकर इंतजार करते दिखे। अभिभावकों के चेहरे पर भी परेशानी साफ दिख रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक तक पूछताछ

ईडी की ओर से शाम 06:30 बजे तक पूछताछ किए जाने का समय दिया गया था। बुधवार को रात 09:00 बजे के बाद तक टीम डटी रही। बृहस्पतिवार को भी देर शाम तक पूछताछ की गई। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन अधिक विद्यार्थी पहुंचे। बीएएमएस के साथ एमबीबीएस के भी विद्यार्थी। 25 अगस्त को भी टीम विश्वविद्यालय में रहेगी और पूछताछ करेगी।


शिक्षकों में भी रही चर्चा

ईडी पूछताछ तो विद्यार्थियों से कर रही है पर चर्चा शिक्षकों में बहुत है। किसी शिक्षक को पूछताछ के लिए बुलाया गया या नहीं, इस बारे में शिक्षक एक-दूसरे से पूछ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed