फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eco sensitive zone Soor Sarovar bird sanctuary collapsed

UP: सूर सरोवर का ईको सेंसिटिव जोन शून्य कैसे कर दिया...एनजीटी ने प्रदेश सरकार से पूछा, डीएम को किया तलब

Sat, 15 Feb 2025 01:16 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 15 Feb 2025 01:16 PM IST
सार

एनजीटी बेंच ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास ईको सेंसिटिव जोन शून्य करने की अधिसूचना जारी करने का अधिकार नहीं है। सरकार सिर्फ सिफारिश कर सकती है।
 

विज्ञापन
eco sensitive zone Soor Sarovar bird sanctuary collapsed
सूर सरोवर पक्षी विहार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सूर सरोवर पक्षी विहार का ईको सेंसिटिव जोन शून्य करने के मामले में शुक्रवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की बेंच ने प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया। एनजीटी बेंच ने प्रदेश सरकार से पूछा कि ईको सेंसिटिव जोन शून्य करने की अधिसूचना जारी करने का जब अधिकार ही नहीं था तो यह कैसे जारी की गई। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार सिर्फ सिफारिश कर सकती है। इस मामले में अगली सुनवाई पर 23 मई को प्रदेश के चीफ कंजरवेटर और आगरा के डीएम को एनजीटी ने तलब किया है और शपथपत्र देने के लिए कहा है। आगरा के पर्यावरणविद एवं चिकित्सक डॉ. शरद गुप्ता ने सूरसरोवर पक्षी विहार के 403 हेक्टेयर क्षेत्र का विस्तार 799 हेक्टेयर करने की याचिका दायर की थी। 
विज्ञापन


इस मामले में प्रदेश सरकार ने 27 दिसंबर को 380.55 हेक्टेयर वनक्षेत्र शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी, लेकिन बाकी 14.50 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए दो साल का समय मांगा है। इस पर डॉ. शरद गुप्ता के अधिवक्ता अंशुल गुप्ता ने सवाल पूछा कि 380.55 हेक्टेयर क्षेत्र की अधिसूचना दो माह में कर दी गई तो 14.50 हेक्टेयर के लिए 2027 तक का समय क्यों लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ईको सेंसिटिव जोन शून्य करने की सरकार की मंशा पर सवाल उठाए, जिस पर एनजीटी बेंच ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। बेंच ने पूछा कि प्रदेश सरकार ने अधिकार न होते हुए भी इसे शून्य कैसे किया, जबकि सिर्फ सिफारिश भेजी जा सकती थी। यह काम पर्यावरण मंत्रालय का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed