फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eco car driver dies due to collision with truck in Agra body taken out after cut vehicle

Agra: ट्रक ने ईको कार में मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने आगरा-फतेहाबाद मार्ग किया जाम

Sun, 26 May 2024 10:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 May 2024 10:13 AM IST
सार

ट्रक ने ईको कार में टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने आगरा-फतेहाबाद मार्ग जाम कर दिया। 

विज्ञापन
Eco car driver dies due to collision with truck in Agra body taken out after cut vehicle
Agra: ट्रक ने ईको को रौंदा, चालक की मौके पर मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां ट्रक ने ईको कार में टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। शव को गाड़ी काटकर बाहर निकाला गया। कार के परखच्चे उड़ गए। गुस्साए लोगों ने आगरा-फतेहाबाद मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर एसीपी, एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। करीब डेढ़ घंटे बाद भी जाम नहीं खुल सका। 

विज्ञापन


हादसा डौकी थाना क्षेत्र में सलोनी ऑयल मिल के सामने हुआ। थाना क्षेत्र के ही चमरपुरा गांव निवासी मनीष कुमार ईको गाड़ी चलाता था। रविवार को वह गाड़ी लेकर आगरा की तरफ जा रहा था। आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने सामने से ईको कार को रौंद दिया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद दोनों वाहन खंती में पलट गए। हादसे में मनीष की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे लोगों ने गाड़ी काटकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने के बाद बात नहीं बनी तो एसीपी फतेहाबाद को जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसीपी अमरदीप लाल सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। करीब डेढ़ घंटे से जाम लगा है। पुलिस-प्रशासन लोगों से बात करके समझाने का प्रयास कर रहा है। लोग मानने को तैयार नहीं हैं। सूचना पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार और नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed