फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई ईको कार, एक ही परिवार के आठ घायल
फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में गांव गढ़ी छीपनी के पास शनिवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ईको आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में ईको सवार एक परिवार के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात को ट्रेलर और ईको कार की भिड़ंत हो गई। कार में सवार एक ही परिवार के आठ लोग घायल हुए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए लेकर आई। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया।
जनपद कन्नौज के थाना सौरिख के गांव नगला पखुखन निवासी अनिल कुमार और पूरन सिंह अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। सभी लोग रविवार को अहमदाबाद से ईको कार द्वारा अपने गांव कन्नौज जा रहे थे। कार सवार सभी लोग शनिवार देर रात मटसेना थाना क्षेत्र के गांव छीपनी के समीप पहुंचे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई।
हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीणों के साथ सीओ देहात हीरालाल कनौजिया और मटसेना थानाध्यक्ष अंजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ये लोग हुए घायल
हादसे में अनिल कुमार पुत्र पूरन सिंह निवासी बिनोवा भावे नगर रिंग रोड अहमदाबाद, पूरन सिंह पुत्र साधूराम, धर्मेश कुमार पुत्र पूरन सिंह, बनी सिंह, धन लक्ष्मी पत्नी पूरन सिंह, खुशबू पुत्री पूरन सिंह, संगीता पत्नी अनिल कुमार और ध्रूवी पुत्री अनिल कुमार निवासीगण गांव पंचमुख नगला खड़नी कन्नौज घायल हुए हैं।
कार में यह लोग थे सवार
कार में पूरन सिंह (50) पुत्र साधूराम, धर्मेश (18) पुत्र पूरन सिंह, बनी सिंह (21), धन लक्ष्मी (40) पत्नी पूरन सिंह, खुशबू (18) पुत्री पूरन सिंह, संगीता (28) पत्नी अनिल कुमार, ध्रुवी (5) पुत्री अनिल कुमार, ख्याती (8) पुत्री अनिल, वरुण (9) पुत्रअनिल व अनिल पुत्र पूरन सिंह सवार थे।
जांच में जुटी पुलिस किससे हुआ हादसा
कार सवार भले ही हादसे का कारण एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रेलर बता रहे हो। लेकिन पुलिस के गले यह बात नहीं उतर रही। सीओ सदर हीरालाल कनौजिया का कहना है कि जब वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। तब उनको घटनास्थल पर न तो ट्रेलर मिला और न ही कोई ऐसे साक्ष्य मिले जिससे यह प्रतीत हो कि हादसा ट्रेलर के कारण हुआ है। कार रेलिंग से टकराकर पलटी थी। जिससे सभी लोगों को चोट लगी।