फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   EC announces by election in agra north seat after death of bjp mla jagan prasad garg

भाजपा विधायक की हार्ट अटैक से मृत्यु के बाद उपचुनाव की घोषणा, जानिए कब होगा नामांकन

Fri, 19 Apr 2019 11:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
EC announces by election in agra north seat after death of bjp mla jagan prasad garg
भारतीय निर्वाचन आयोग
उत्तर विधानसभा क्षेत्र पर 21 साल में दूसरी बार उपचुनाव हो रहा है। इससे पहले वर्ष 1998 में तत्कालीन विधायक सत्य प्रकाश विकल के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था, जिसमें जगन प्रसाद गर्ग जीत कर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। अब उन्हीं के निधन के बाद इस सीट के लिए 19 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन


इसके लिए 22 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। विधायक जगन प्रसाद गर्ग का 10 अप्रैल को हार्टअटैक से निधन हो गया था। तभी से इस सीट पर उपचुनाव की तारीखों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा कर दी। 
विज्ञापन


जगन प्रसाद उत्तर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक चुने गए थे। अब इस विधानसभा क्षेत्र में 19 मई को 438 बूथों पर मतदान होगा। 4,09,346 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 2,23,135 पुरुष और 1,86,187 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव की घोषणा होते ही अब विभिन्न दलों में टिकट के लिए फिर से भागदौड़ शुरू होगी। चुनाव तिथि की घोषणा होते ही दावेदार सक्रिय हो गए हैं। सबसे अधिक दावेदारों की लाइन भाजपा में होगी। क्योंकि पिछले लंबे समय से भाजपा के ही विधायकों का इस सीट पर कब्जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed