फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eat only eight to 10 grams of salt per day for avoid obesity and BP disease

सेहत की सलाह: मोटापा और बीपी की बीमारी से बचना है तो दिन में आठ से 10 ग्राम ही नमक खाएं

Sun, 18 Sep 2022 11:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Sep 2022 11:27 AM IST
सार

सामान्य व्यक्ति को एक दिन में इससे अधिक नमक नहीं खाना चाहिए। इतनी मात्रा वह किसी रूप में ले सकता है। चिकित्सकों के मुताबिक ज्यादा नमक खाने से मोटापा और रक्तचाप की बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
eat only eight to 10 grams of salt per day for avoid obesity and BP disease
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

नमक का अधिक सेवन आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे वजन और रक्तचाप बढ़ सकता है। चिकित्सकों की सलाह है कि स्वस्थ व्यक्ति को भी 24 घंटे में 8 से 10 ग्राम से अधिक नमक नहीं खाना चाहिए।

विज्ञापन

  
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रभात अग्रवाल ने बताया कि 8 से 10 ग्राम नमक किसी भी रूप में लिया जा सकता है। चाहे उसे सब्जी, दाल में डालकर या फिर सलाद के साथ खाएं। इस मात्रा को एक बार में या फिर कई बार में ले सकते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीमार व्यक्ति (खासतौर पर हृदय व लीवर रोगी) को 24 घंटे में 2-5 ग्राम ही नमक का सेवन करना चाहिए। अचार, पापड़ आदि नहीं खाना चाहिए। नमक शरीर के पानी को सोखता है, जिसकी वजह से वजन और रक्तचाप बढ़ता है। इसकी वजह से बाकी बीमारियां भी होने लगती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आटे में नमक नहीं डालना चाहिए 

डॉ. प्रभात ने बताया कि बहुत से लोग आटे में भी नमक डालते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। दाल या सब्जी में नमक होता है, आटे में भी नमक डालने से मात्रा बढ़ जाती है। बाजार के प्रोसेस्ड फूड में नमक की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन की मात्रा पर भी ध्यान देना चाहिए।   

यह ध्यान रखें

  • सादा नमक : थायराइड के मरीजों को सादा नमक का सेवन करना चाहिए। इसमें आयोडीन की मात्रा होती है।
  • सेंधा नमक : सेंधा नमक में सोडियम की मात्रा कम और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। यह हृदय रोगियों के लिए अच्छा होता है। 
  • काला नमक :  काले नमक में सल्फर की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन हृदय रोगियों के लिए अच्छा नहीं होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed