{"_id":"5dcba57a8ebc3e5b40491267","slug":"easy-installment-scheme-starts-by-uttar-pradesh-electricity-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुविधाः आसान किश्तों में जमा करें बिजली का बकाया बिल, ब्याज में मिलेगी छूट, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाः आसान किश्तों में जमा करें बिजली का बकाया बिल, ब्याज में मिलेगी छूट, पढ़िए पूरी खबर
Wed, 13 Nov 2019 06:18 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 13 Nov 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने ‘आसान किश्त योजना’ शुरू की है। इसके तहत बिजली बकायेदार आसान किश्तों पर बिल जमा कर सकते हैं। उन्हें ब्याज में छूट दी जाएगी।
शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 12 और ग्रामीण 24 आसान किश्तों में बिल जमा कर सकते हैं। दक्षिणांचल ने इसके रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। 31 दिसंबर तक चलेंगे। इस योजना की शुरुआत 11 नवंबर से हो चुकी है। मगर, दक्षिणांचल कर्मियों की हड़ताल के चलते जिले में इसका क्रियान्वयन नहीं हो पाया है।
भविष्य निधि की गारंटी न देने पर चल रहा है आंदोलन
भविष्य निधि की गारंटी न देने पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कर्मियों का सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय स्तर पर सात दिन से चल रहे आंदोलन के बाद भी सकारात्मक परिणाम न आने पर 14 नवंबर को दक्षिणांचलकर्मी लखनऊ स्थित शक्ति भवन का घेराव करेंगे। तब तक पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार के साथ ही धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

दक्षिणांचल के अधिकारियों और कर्मचारियों की भविष्य निधि की रकम डिफॉल्टर कंपनी में लगाने के खुलासे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। दो वरिष्ठ अधिकारियों को इस घोटाले के आरोप में हिरासत में लिया जा चुका है।
विद्युत कर्मियों के आंदोलन पर चेयरमैन आलोक कुमार को भी हटा दिया गया। मगर, सरकार ने अब तक उनकी भविष्य निधि लौटाने की गारंटी नहीं दी है। इसको लेकर दक्षिणांचलकर्मी पिछले सात दिन से कार्य बहिष्कार पर हैं। इसके बाद भी सुनवाई न होने पर लखनऊ में शक्ति भवन के घेराव का एलान किया गया है।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी संजय उपाध्याय का कहना है कि 14 नवंबर को सभी अधिकारी और कर्मचारी लखनऊ जाएंगे। फिर भी हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो वह हड़ताल करने पर बाध्य होंगे। उनका कहना है कि भविष्य निधि की रकम उनके मेहनत की कमाई का हिस्सा है। वह इसे बर्बाद नहीं होने देंगे।