फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Easy Installment Scheme Starts By Uttar Pradesh Electricity Department

सुविधाः आसान किश्तों में जमा करें बिजली का बकाया बिल, ब्याज में मिलेगी छूट, पढ़िए पूरी खबर

Wed, 13 Nov 2019 06:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 13 Nov 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Easy Installment Scheme Starts By Uttar Pradesh Electricity Department
electricity demo pic
पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने ‘आसान किश्त योजना’ शुरू की है। इसके तहत बिजली बकायेदार आसान किश्तों पर बिल जमा कर सकते हैं। उन्हें ब्याज में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 12 और ग्रामीण 24 आसान किश्तों में बिल जमा कर सकते हैं। दक्षिणांचल ने इसके रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। 31 दिसंबर तक चलेंगे। इस योजना की शुरुआत 11 नवंबर से हो चुकी है। मगर, दक्षिणांचल कर्मियों की हड़ताल के चलते जिले में इसका क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


भविष्य निधि की गारंटी न देने पर चल रहा है आंदोलन
भविष्य निधि की गारंटी न देने पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कर्मियों का सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय स्तर पर सात दिन से चल रहे आंदोलन के बाद भी सकारात्मक परिणाम न आने पर 14 नवंबर को दक्षिणांचलकर्मी लखनऊ स्थित शक्ति भवन का घेराव करेंगे। तब तक पूर्वाह्न 11 बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार के साथ ही धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणांचल के अधिकारियों और कर्मचारियों की भविष्य निधि की रकम डिफॉल्टर कंपनी में लगाने के खुलासे के बाद हड़कंप मचा हुआ है। दो वरिष्ठ अधिकारियों को इस घोटाले के आरोप में हिरासत में लिया जा चुका है।

विद्युत कर्मियों के आंदोलन पर चेयरमैन आलोक कुमार को भी हटा दिया गया। मगर, सरकार ने अब तक उनकी भविष्य निधि लौटाने की गारंटी नहीं दी है। इसको लेकर दक्षिणांचलकर्मी पिछले सात दिन से कार्य बहिष्कार पर हैं। इसके बाद भी सुनवाई न होने पर लखनऊ में शक्ति भवन के घेराव का एलान किया गया है।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी संजय उपाध्याय का कहना है कि 14 नवंबर को सभी अधिकारी और कर्मचारी लखनऊ जाएंगे। फिर भी हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो वह हड़ताल करने पर बाध्य होंगे। उनका कहना है कि भविष्य निधि की रकम उनके मेहनत की कमाई का हिस्सा है। वह इसे बर्बाद नहीं होने देंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed