फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   east wind main cause of agra storm

इसलिए आया विनाशकारी तूफान, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया ये मुख्य कारण

Sat, 05 May 2018 10:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, आगरा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 05 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
east wind main cause of agra storm
storm
मौसम विज्ञानी 11 अप्रैल और दो मई को आए तूफान की मुख्य वजह पूर्वी हवाओं के लंबे समय तक चलना मान रहे हैं। इस मौसम में पूर्वी हवा इतने लंबे समय तक नहीं चलती है। बाकी घटनाओं की उपलब्धता की वजह से तूफान की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

 
दयालबाग शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली के डॉ. आर. जेनामणि ने बताया कि आंधी और तूफान के घटक अधिक तापमान, आर्द्रता और ट्रिगरिंग (पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय कारक) होते हैं। पूर्वी हवा में नमी होती है। 
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी से होकर गुजरती है। इस मौसम में तापमान 40 और 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। राजस्थान की अरावली पहाड़ियों और अन्य पहाड़ियों से टकरा वापस नीचे की ओर लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के इन हवाओं से मिलने से यह तूफान मजबूत होता गया। स्थानीय कारकों के कारण तूफान का प्रभाव विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग रहा। 

डॉ. आर. जेनामणि के मुताबिक इस मौसम में ज्यादातर पश्चिमी हवाएं चलती हैं। इसमें नमी कम होती है। पूर्वी हवा चलती है, कम समय के लिए। इस बार पूर्वी हवा पांच अप्रैल अभी तक चल रही है। 

आठ मई तक चलने की संभावना है। इसी को देखते हुए छह मई को फिर से तूफान आने की संभावना जताई गई है। पूर्वी हवाएं इतने लंबे समय तक क्यों चलीं, इसका कारण पता किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed