फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Earthquake tremors felt in Kasganj people panicked came out of the house

Earthquake in UP: कासगंज में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग; घरों से निकले

Tue, 03 Oct 2023 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Oct 2023 03:14 PM IST
सार

कासगंज जिले में भी करीब 2.53 बजे दो बार झटके लगे, जिससे दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन
Earthquake tremors felt in Kasganj people panicked came out of the house
भूकंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी यूपी के जिलों में मंगलवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। कासगंज जिले में भी करीब 2.53 बजे दो बार झटके लगे, जिससे दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं बीएसए कार्यालय में जब कर्मचारियों ने इन झटकों को महसूस किया तो दहशत फैल गई। सभी कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल आए।  कर्मचारियों ने बताया कि उन लोगों ने छत पर लटके हुआ पंखे को हिलते हुआ देखा। वहीं कुछ लोग जो कुर्सी पर बैठे थे उन्हें ऐसा लगा कि मानो किसी ने कुर्सी को हिला दिया है। 
विज्ञापन



कासगंज दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में आ गए, लोग अपने घरों से, कार्यालयों से बाहर निकल आए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद लोग अपने घरों को वापस लौटे। जिला मुख्यालय, गंजडुंडवारा, सोरोजी, सहावर , बिलराम आदि क्षेत्रों में मूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका 2 बजकर 25 मिनट पर आया। इसके बाद दूसरा झटका 2 बजकर 54 मिनट पर आया। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नही हैं।
विज्ञापन


चित्रगुप्त कालोनी निवासी पंकज उपाध्याय ने बताया कि वे अपने घर पर मोबाइल देख रहे थे, दो बार भूकंप के झटके महसूस हुए। बीएसए कार्यालय के कर्मी नितिन शाक्य, सुनील यादव ने बताया कि दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। वे उसे समय कार्यालय पर कार्य कर रहे थे। अचानक कुर्सी हिलने लगी। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ ने बताया कि वे अपने कार्यालय में कार्य कर रही थी। तभी पंखा, व कमरे के ताले, कंप्यूटर हिलने लगे। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वह कार्यालय में खाना खा रहे थे तभी भूकंप के झटके महसूस हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed