{"_id":"6545b288d2339e4fd509e56f","slug":"earthqauake-in-agra-people-ran-out-of-the-apartment-atmosphere-of-chaos-2023-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Earthquakes in Agra: एक महीने में दूसरी बार कांपी ताजनगरी, अपार्टमेंट से बाहर भागे लोग; अफरातफरी का रहा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquakes in Agra: एक महीने में दूसरी बार कांपी ताजनगरी, अपार्टमेंट से बाहर भागे लोग; अफरातफरी का रहा माहौल
Sat, 04 Nov 2023 08:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Nov 2023 08:25 AM IST
सार
आगरा में भूकंप के झटके लगने से लोगों में दहशत फैल गई। पंखा हिलना लगा तो किसी के दरवाजे की कुंडी खटकी। ये देख लोग पार्कों और खुली जगह में निकल आए।
विज्ञापन
Earthquakes in Agra
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा शहर में रात 11.32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे कई अपार्टमेंट में जगार हो गई। लोग फ्लैटों से निकलकर पार्क और खुले स्थानों पर पहुंच गए। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। एक माह के भीतर आगरा में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
दिल्ली, एनसीआर के साथ ही आगरा में भी शुक्रवार की रात 11.32 बजे लोगों ने भूकंप के झटके कई सेकंड तक महसूस किए। कई जगह लोग सो रहे थे, वह भी नींद से जाग गए। कैलाश विहार स्थित कावेरी ग्रीन, कावेरी ग्रांड, खंदारी के अनंतश्री अपार्टमेंट, भावना टावर, सप्तऋषि अपार्टमेंट सहित कई बहुमंजिला इमारतों में रहने वाले लोग दहशत के कारण फ्लैटों से बाहर निकलकर पार्क और खुले स्थानों में जमा हो गए। कावेरी ग्रीन के रहने वाले रेलवे के रिटायर्ड चीफ कंट्रोलर डीपी सिंह ने बताया कि वह पलंग पर बैठे थे, उन्हें लगा कि किसी ने हिला दिया है। छत पर नजर डाली तो पंखा भी हिल रहा था। उन्होंने परिजन को बाहर निकलने को कहा। इसके बाद अपार्टमेंट के लोग नीचे उतरकर आ गए।

काफी देर तक लोगों में दहशत रही। उन्होंने बताया कि झटका करीब 11.33 बजे महसूस हुआ। इसी तरह अपार्टमेंट के आरएम कपूर, एचएस यादव, पूनम कपूर, डॉ. दीपक पारौलिया आदि ने बताया कि दरवाजे पर लगी कुंडी में लगा चाबी का गुच्छा हिला तो वह चौंक गए। मंटोला के रहने वाले डॉ. सिराज कुरैशी ने बताया कि उनका दरवाजा खुद ही बंद हुआ तो वह उठे, तब भूकंप का मालूम पड़ा। इसके बाद बहुमंजिला इमारतों के लोग घरों से निकल आए। पिछले महीने भी भूकंप के झटके आए थे मगर तब दोपहर थी, इस बार ज्यादा महसूस हुआ।
4 अक्तूबर को आया था 2.5 तीव्रता का भूकंप
आगरा में 4 अक्तूबर दोपहर 2.51 बजे कुछ अंतराल पर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र नेपाल था, जहां 6.2 मैग्नीट्यूड तीव्रता रही थी। आगरा स्थित बिचपुरी केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया था कि नेपाल में आए भूकंप से आगरा में 2.5 मैग्नीट्यूड की तीव्रता का भूकंप आया था। बिचपुरी केंद्र के वैज्ञानिक इस भूकंप के झटकों का अध्ययन कर रहे हैं। वहीं इस बार भी भूकंप का केंद्र नेपाल रहा है। इस बार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 बताई जा रही है।