फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Earned virtue by bathing in Ganga on Magh Shirpa Amavasya.

Agra News: माघ शीर्ष अमावस्या पर गंगा स्नान कर पुण्य कमाया

Wed, 13 Dec 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Earned virtue by bathing in Ganga on Magh Shirpa Amavasya.
सोरोंजी। माघ शीर्ष मास की अमावस्या पर हरि की पौड़ी, लहरा व कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचने लगे। राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र, दिल्ली एवं प्रदेश के कोने कोने से बड़ी संख्या में तीर्थंनगरी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों की आत्म शांति के लिए तीर्थपुरोहितों से पूजन अनुष्ठान कराया। मंदिरों पर पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली के लिए मनौतियां मांगी।घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा कर स्नान कर मां गंगा की पूजा अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा कर हरिनाम का संकीर्तन किया। परिक्रमा मार्ग में बैठे जरूरतमंदों को अनाज, कपड़ा, पैसा आदि दान किया। वराह मंदिर पर भगवान वराह की आरती उतारकर प्रसाद चढ़ाया। तीर्थनगरी के मंदिर रघुनाथजी, बालाजी दरबार, मानस मंदिर, सोमेश्वर, सिद्ध हनुमान, सिद्ध विनायक, श्याम वराह मंदिर, द्वारिकाधीश, गंगा माता, पंच महाशक्ति आदि मंदिरों पर पूजा की। श्रद्धालु तीर्थंनगरी में अपने गुरुओं के आश्रमों में अन्न क्षेत्र चलाकर भोजन कराया और दक्षिणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed