{"_id":"58bdb8bd4f1c1b775ddc3ddc","slug":"e-ticit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकरी स्मारक में ई-टिकटिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकरी स्मारक में ई-टिकटिंग शुरू
सीकरी स्मारक में ई-टिकटिंग शुरू
Updated Tue, 07 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
सीकरी स्मारक में ई-टिकटिंग शुरू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वर्ल्ड हेरिटेज स्मारक फतेहपुर सीकरी, आगरा के एत्माउद्दौला, रामबाग, मेहताब बाग समेत सोमवार की दोपहर से ई-टिकटिंग की व्यवस्था शुरू हो गई। प्रथम दिन मात्र ढाई घंटे में ही पर्यटकों को कुल 128 टिकट बेचे गए। टिकट बिक्री की नई व्यवस्था शुरू होने से पर्यटक काफी खुश नजर आए। अब उन्हें टिकट के लिए किसी फर्जीवाड़े का शिकार नहीं होना पड़ेगा।
बता दें कि सीकरी स्मारक में काफी समय से ई-टिकटिंग की व्यवस्था प्रस्तावित थी। देशी-विदेशी पर्यटकों को किसी भी अव्यवस्था से बचाने के लिए इसे उपयोग में लाया गया। सोमवार की दोपहर बाद लगभग ढाई बजे ई-टिकट पर्यटकों के लिए जारी किए गए। अब स्मारक भ्रमण के लिए आने वाले पयर्टकों को टिकटों के लिए किसी फर्जीवाड़े का शिकार नहीं होना पड़ेगा। ट्रैवल्स एजेंटों द्वारा टिकट उपलब्ध हो जाने से समय की बचत होगी। स्मारक में यह नई व्यवस्था शुरू होने से भ्रमण को आए पर्यटक काफी खुश नजर आए। पुरातत्व विभाग के सीए मुनज्जर अली ने बताया कि सोमवार को विदेशी पर्यटकों के 49 और भारतीय पर्यटकों के कुल 79 टिकट बिके। इस तरह लगभग ढाई घंटे में 128 टिकट बिके। स्मारकों की जोधाबाई बुकिंग विंडो और दीवाने आम बुकिंग पर यह व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।