फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-rickshaws without chassis number will be confiscated: ARTO

बिना चेसिस नंबर वाले ई-रिक्शा किए जाएंगे जब्त: एआरटीओ

Tue, 08 Apr 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 08 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws without chassis number will be confiscated: ARTO
कासगंज। संभागीय परिवहन विभाग का अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। बिना चेसिस नंबर वाले ई-रिक्शा को जब्त किया जाएगा। इस कार्रवाई से बचने के लिए संचालकों को डीलर से फॉर्म 21 व 22 भरवाकर पंजीकरण कराना होगा। जिले में अभी तक करीब 127 ई-रिक्श जब्त करने की कार्रवाई की गई है। अभियान को रोकने के लिए कुछ संगठन आवाज भी उठा रहे है। जबकि एआरटीओ अभियान रोकने से मना कर रहे है। एआरटीओ आरपी मिश्र ने बताया कि बिना चेसिस नंबर वाले ई-रिक्शा को जब्त किया जाएगा क्योंकि यह सभी अवैध संचालित किए जा रहे है। इस कार्रवाई से बचने के लिए ई-रिक्शा संचालक अपने डीलर के पास जाकर फॉर्म 21 व 21 भरकर पंजीकरण करा सकते है। बिना पंजीकरण के कोई भी ई-रिक्शा नहीं चलने दिया जाएगा। उप संभागीय परिवहन विभाग ने मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान मानकों की अनदेखी कर रहे 7 ऑटो 25 ई-रिक्शा जब्त किए गए। एआरटीओ आरपी मिश्रा और यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed