{"_id":"647b8b502a368423480ad2b4","slug":"e-rickshaw-route-plan-made-to-get-rid-of-jam-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-57-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जाम से निजात पाने को बना ई-रिक्शा के रूट का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जाम से निजात पाने को बना ई-रिक्शा के रूट का प्लान
Sun, 04 Jun 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए परिवहन विभाग व यातायात पुलिस ने शनिवार को ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट निर्धारित किया। कलर कोड के अनुसार ई-रिक्शा चालक निर्धारित मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन कर सकेंगे। सोरों रोड स्थिति बारह पत्थर मैदान पर एआरटीओ राजेश राजपूत और सीओ अजीत चौहान ने ई-रिक्शा चालकों के रूटों को निर्धारित किया। इन रूटों के बारे में बारह पत्थर मैदान पहुंचे ई-रिक्शा चालकों को बताया गया। एआरटीओ ने कहा कि निर्धारित रूटों पर ही ई-रिक्शा संचालन करना होगा।
सीओ ने बताया कि लाल रंग के कोड क्रम संख्या 1 से 400 नंबर तक के ई-रिक्शा नदरई रोड तिराहे से मालगोदाम चौराहे, गांधी मूर्ति होते हुए रेलवे स्टेशन तक चलेंगे। इसीक्रम में हरे रंग कोड वाले क्रम संख्या 401 से 800 नंबर तक के ई-रिक्शा मंडी समिति से आवास विकास, राजकोल्ड तिराहा, सोरों गेट, बिलराम गेट चौराहा होते हुए छर्रा अड्डा तक संचालित होंगे। नीले रंग कोड क्रम संख्या 801 से 1200 नंबर तक के ई-रिक्शा मंडी समिति से सहावर गेट फाटक तक चलेंगे। वहीं पीले रंग कोड क्रम संख्या 1201 से 1600 नंबर तक के ई-रिक्शा बस स्टैंड से गांधी मूर्ति होते हुए रेलवे स्टेशन तक चलेंगे। उन्होंने कहा कि यह संचालन व्यवस्था तीन माह के लिए लागू की गई है। तीन माह के बाद रोटेशन के आधार पर रूट व्यवस्था बदली जाएंगी। इस दौरान टीएसआई लक्ष्मण सिंह सहित परिवहन एवं यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।