फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-rickshaw driver and student injured in van collision

Agra News: वैन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक सहित छात्रा घायल

Sat, 22 Jun 2024 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver and student injured in van collision
कासगंज। सोरोंजी मार्ग पर ब्लॉक के निकट ई-रिक्शा में वैन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। इसके चलते उसमें सवार छात्रा एवं ई-रिक्शा चालक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना करने वाली वैन को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

अमांपुर क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी निशा (22) वीके जेन कॉलेज की छात्रा है। वह शुक्रवार की दोपहर कॉलेज से ई-रिक्शा में बैठकर अमांपुर अड्डे जा रही थी। विकास खंड कार्यालय के निकट पीछे से वैन ने टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और चालक राजू (40) निवासी बिलराम गेट और उसमें सवार छात्रा निशा ई-रिक्शा के नीचे दब गए। उनकी चीख पुकार पर अन्य लोगों ने ई-रिक्शा उठाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी पुलिस को किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed