फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-POS machine malfunctioned, card holder upset

Agra News: ई-पॉस मशीन गड़बडाई, कार्ड धारक परेशान

Mon, 18 Mar 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
E-POS machine malfunctioned, card holder upset
कासगंज। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में ई-पॉस (प्वाइंट आफ सेल) और वेइंग मशीन को आपस में अटैच कर उचित दर विक्रेताओं के यहां राशन का वितरण कराया जा रहा है। सोमवार को ई-पॉस मशीन में अचानक गड़बड़ी आ गई। सुबह से राशन का वितरण नहीं हो सका। कार्ड धारक परेशान रहे। विक्रेताओं ने शिकायत डीएसओ से की और समस्या के निस्तारण की मांग की।सोमवार को सभी उचित दर की दुकानों पर मशीनों ने कार्य नहीं किया। जिससे राशन विक्रेताओं और राशन कार्ड धारक को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही मशीन में गड़बड़ी होने के कारण राशन वितरण ठप हो गया। दोपहर करीब 12 बजे के बाद मशीनों ने कार्य करना शुरू किया। खाद्य निरीक्षक रचना सिंह ने बताया कि मशीनों में अचानक दिक्कत हुई है। तकनीकी अधिकारी सैय्यद अली ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण यह समस्या प्रदेश में उत्पन्न हुई है। शीघ्र सुधार होगा। विक्रेताओं ने एकत्रित होकर जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ता की और उन्हें समस्या के संबंध में जानकारी दी। डीएसओ अरुण कुमार ने बताया कि समस्या प्रदेश की है। विशेषज्ञ इसको सुधारने में जुटे हैं। शीघ्र ही समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed