फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   E-KYC website stalled, three days chance

ई-केवाईसी की वेबसाइट ठप, तीन दिन का ही है मौका

Mon, 28 Mar 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
E-KYC website stalled, three days chance
मैनपुरी । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की वेबसाइट बीते एक सप्ताह से ठप है। इसके चलते किसान ई-केवाईसी पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं। केवल तीन दिन का समय ही शेष बचा है, ऐेसे में किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। कृषि विभाग भी कोई जवाब नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 3.51 लाख किसान पंजीकृत हैं। इन सभी को केंद्र सरकार ने ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से ई-केवाईसी कराने के आदेश दिए हैं। पूरी प्रक्रिया किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से ही पूर्ण करनी है। 31 मार्च अंतिम तिथि है।
विज्ञापन

अप्रैल माह में किसानों के खाते में दो हजार रुपये की किस्त भेजी जानी है। वेबसाइट ठप होने के चलते किसानों को चिंता बढ़ती जा रही है। किसान समस्या के निदान के लिए कृषि विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ई-केवाईसी के लिए समय सीमा बढ़ेगी या नहीं इस बारे में कुछ कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग का काम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में ई-केवाईसी के प्रति किसानों को जागरुक करना है। इसके लिए विभाग के कर्मचारी न्याय पंचायतवार शिविर आयोजित कर रहे हैं। जागरुकता वाहन भी जिले में संचालित किया जा रहा है।

अधिक से अधिक किसानों को ई-केवाईसी कराने के लिए जागरुक किया जा रहा है। वेबसाइट न चलने की शिकायतें आ रही हैं, इस संबंध में कुछ भी कर पाना संभव नहीं है। उम्मीद है कि समय सीमा बढ़ाई जाएगी। -डीवी सिंह, उप कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed