{"_id":"634afe080803097bc04b1d72","slug":"dyrheaa-and-fewer-patients-increasing-mainpuri-news-agr5504006149","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसा अभियान, लगातार बढ़ रही बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसा अभियान, लगातार बढ़ रही बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या
विज्ञापन
15एमएनपी-17-जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। एक अक्तूबर से डायरिया और बुखार के मरीजों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग दस्तक और संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रहा है। जबकि पिछले एक सप्ताह में डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ी। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार एक सप्ताह में पिछले एक सप्ताह में डायरिया से 55 और बुखार से पीड़ित 80 मारीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
शासन ने बीमारियों पर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। एक अक्तूबर से डायरिया से बचाव के लिए दस्तक पखवाड़ा शुरू किया गया था, जबकि इस पखवाड़े के दौरान ही जिले में डायरिया के मरीज अधिक बढ़ हैं। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार एक सप्ताह में जहां डारिया के 395 मरीज ओपीडी में पहुंचे हैं, वहीं 55 मरीजों को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यही हाल बुखार के मरीजों का भी है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार से पीड़ित 1800 मरीज ओपीडी में पहुंचे हैं तो वहीं 80 मरीजों को हालत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया है।
नगर पालिका ने नहीं कराई फॉगिंग और छिड़काव
संचारी रोग और दस्तक अभियान को संचालित हुए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन नगर क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन ने न तो फॉगिंग कराईऔर न ही दवा का छिड़काव किया गया है। इससे शहर में मच्छरों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। कागजों में ही अभियान चलता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग गोष्ठी कर अभियान की कर रहा खानापूरी
स्वास्थ्य विभाग भी संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के दौरान कुछ खास करते नजर नहीं आया केवल गोष्ठियों का ही जहां तहां आयोजन हुआ। ग्रामीण अंचल में न तो स्वास्थ्य विभाग की अभी तक टीम दिखी और न ही बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक ही किया गया।
बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जगह-जगह गोष्ठियों का आयोजन हो रहा है। आशाओं के माध्यम से घर-घर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
डॉ. पीपी सिंह सीएमओ