फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dyputy cm

जिले में नियुक्ति होंगे 27 डॉक्टर

Fri, 23 Sep 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:15 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिले में 27 डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।नौ सितंबर को जनपद पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सामने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डॉक्टरों की कमी की समस्या को रखा था।

विज्ञापन
dyputy cm

विस्तार

मैनपुरी। उप मुख्यमंत्री के आदेश के बाद जिले में 27 डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शुक्रवार देर शाम सीएमओ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा नियुक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई। एक अक्तूबर को नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन

नौ सितंबर को जनपद पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सामने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डॉक्टरों की कमी की समस्या को रखा था। इस पर उप मुख्यमंत्री ने स्थाई नियुक्ति होने तक संविदा पर डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जिलाधिकारी और सीएमओ को दिए थे। शुक्रवार को सीएमओ ने संविदा डॉक्टरों की भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी, सौ शैया, जिला अस्पताल, पीडियाट्रिक वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र और शासन से संचालित अन्य कार्यक्रमों का लोगों को लाभ देने के लिए 27 डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। चयन के लिए एक अक्तूबर को सीएमओ कार्यालय पर साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed