रविवार को भी कर सकेंगे ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन, मंदिर खुलने की व्यवस्था में परिवर्तन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में भक्त रविवार को भी अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे। भक्तों को ठाकुरजी की चार झांकियों के भी दर्शन सुलभ होंगे। प्रदेश सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार द्वारिकाधीश मंदिर प्रबंधन ने भी दर्शन के समय में परिवर्तन किया है। अब हर रविवार को भी मंदिर भक्तों के लिए खोला जाएगा।
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार की बंदी को खत्म कर दिया है। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि अब ठाकुर द्वारकाधीश के दर्शन रविवार को भी भक्तों को कराए जाएं।
उन्होंने बताया कि रविवार से भक्त अपने आराध्य की चार झांकी के भी दर्शन कर सकेंगे। इसमें सुबह 8:10 से 8:30 बजे तक श्रृंगार और ग्वाल के दर्शन एक साथ होंगे। सायंकाल 4:45 से 5:05 बजे तक भोग और संध्या आरती के दर्शन एक साथ होंगे।
उन्होंने बताया कि राजभोग के दर्शन सुबह 10 से 11 बजे तक तथा शयन के दर्शन सायंकाल 6 से 7 बजे तक जो नियमित रूप से चल रहे हैं, वहीं चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भक्त मंदिर में मास्क लगाकर आए और मंदिर की व्यवस्था में सहयोग करते हुए थर्मल स्क्रीनिंग, सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रभु के दर्शन करें।
भक्तों के लिए खुल गया चामुंडा का मंदिर
कोरोना महामारी के कारण बाहरी श्रद्धालुओं के लिए बंद हुए जयसिंह पुरा स्थित उमाशक्ति पीठ मां चामुंदा देवी मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। मंदिर के महंत विष्णु चतुर्वेदी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद सरकार के ओदशों का पालन करते हुए मंदिर में बाहरी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी।
इस दौरान मंदिर में माता रानी की सेवा और पूजा होती रही। सरकार द्वारा रविवार की बंदी समाप्त करने के बाद मंदिर बाहरी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। भक्त मंदिर में मास्क लगाकर ही प्रवेश करेंगे।