फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DVVNL Launches Power Museum and Advanced Training Centre in Agra

Agra: डीवीवीएनएल का अनूठा कदम...शुरू हुआ विद्युत संग्रहालय और आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र

Wed, 17 Dec 2025 12:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Dec 2025 12:45 PM IST
सार

डीवीवीएनएल में शुरू हुए विद्युत संग्रहालय में सूचनात्मक डिस्प्ले, चित्रों और वास्तविक उपकरणों के जरिए जानकारी मिलेगी।
 

विज्ञापन
DVVNL Launches Power Museum and Advanced Training Centre in Agra
विद्युत संग्रहालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) ने अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यावहारिक एवं संरचित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विद्युत संग्रहालय और प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की है। इस संग्रहालय में 33/11 केवी उपकेंद्र का पूर्ण आकार का कार्यशील मॉडल, उसके स्विच यार्ड और कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें प्रत्येक घटक को सरल, सूचनात्मक तरीके से प्रदर्शित कर समझाया गया है।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने बताया कि संग्रहालय में पावर ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा प्रणाली को विशेष रूप से दर्शाया गया है, जिसमें सूचनात्मक डिस्प्ले, चित्रों और वास्तविक उपकरणों के जरिए रिले, वीसीबी, सीटी आदि की जानकारी दी गई है। संग्रहालय में कार्यशील वितरण ट्रांसफॉर्मर (डीटी) को उसकी सुरक्षा प्रणाली समेत प्रदर्शित किया गया है, जिसमें डीओ फ्यूज सेट, टेललेस यूनिट, आइसोलेटर और अन्य सहायक उपकरण शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह विद्युत संग्रहालय कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर किशोर कुमार, वेदप्रकाश, विपिन गंगवार, गौरव सहगल, अपर्णा त्यागी, संजीव चौहान, पुनीत जैन, देवेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed