{"_id":"69ec4dfd3b2927e4ff0d9374","slug":"dustbins-stolen-near-taj-mahal-cleanliness-drive-faces-setback-in-agra-2026-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में डस्टबिन भी हो रहे चोरी: ताजमहल के पास लगाए गए थे कूड़ेदान, सड़क पर बिखर रहा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में डस्टबिन भी हो रहे चोरी: ताजमहल के पास लगाए गए थे कूड़ेदान, सड़क पर बिखर रहा कचरा
Sat, 25 Apr 2026 10:45 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:45 AM IST
सार
आगरा में ताजमहल के 500 मीटर दायरे में लगे स्टील डस्टबिन चोरी और क्षतिग्रस्त किए जा रहे हैं, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगर निगम ने मरम्मत करवाई है, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से स्वच्छता अभियान को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
डस्टबिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में ताजमहल के पास पीवीसी की जगह स्टील के डस्टबिन लगाए गए थे, लेकिन ताज के 500 मीटर दायरे में लगे स्टील के डस्टबिन की चोरी की जा रही है। इसका बुरा असर सफाई पर पड़ रहा है। डस्टबिन न होने से पर्यटक कचरा सड़क पर ही डाल रहे हैं।
विज्ञापन
ताजमहल के पास एचसीएल फाउंडेशन ने नगर निगम के सहयोग से ताजगंज क्षेत्र में जगह-जगह स्टील के कूड़ेदान लगाए थे। यहां पर असद गली कट पर कूड़ेदान चोरी हो गया, जबकि कलाकृति के सामने लगा कूड़ेदान का पोल क्षतिग्रस्त कर दिया गया। धांधूपुरा शिल्पग्राम कट पर इसे तोड़ दिया गया, जबकि टीडीआई मॉल के सामने और कलाकृति से टीडीआई मॉल के सामने लगे कूड़ेदान को क्षतिग्रस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
निगम की ओर से क्षतिग्रस्त कूड़ेदानों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा उपयोग के लिए तैयार किया गया है, लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाएं स्वच्छता अभियान के लिए बड़ी बाधा बनती जा रही हैं। इस संबंध में सीईई के प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम एवं पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण को जानकारी दी और ताजगंज पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।