फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dust and Changing Weather Trigger Allergy Cough Cold and Fever Cases

Agra: धूल-धुआं से एलर्जी, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत... एसएन मेडिकल कॉलेज में लगी मरीजों की भीड़

Tue, 14 Oct 2025 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Oct 2025 09:32 AM IST
सार

दिवाली से पहले बढ़ते प्रदूषण और बदले मौसम से लोगों को दिक्कत हो रही है। एसएन के मेडिसिन और वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में मरीज बढ़ने लगे हैं।

विज्ञापन
Dust and Changing Weather Trigger Allergy Cough Cold and Fever Cases
एसएन कॉलेज की ओपीडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसीि

विस्तार

धूल-धुआं और बदले मौसम ने एलर्जी, खांसी-जुकाम और बुखार की परेशानी बढ़ गई है। अस्थमा और सांस रोगियों की सांस उखड़ रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन और वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालत खराब होने पर 8 मरीजोें को भर्ती करना पड़ा है।
विज्ञापन


वक्ष एवं क्षय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि ओपीडी में 303 मरीज आए। इसमें प्रदूषण से अस्थमा और सांस के मरीजों के सीने में जकड़न व भारीपन हो रहा है। लगातार खांसी हो रही है और बलगम के साथ खून भी आ रहा है। इस पर 8 मरीजों को भर्ती किया गया। मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि बदले मौसम और हवा में धूल-धुआं के कण अधिक होने के कारण एलर्जी की दिक्कत ज्यादा हो रही है। ओपीडी में 676 मरीज आए। इनमें बुखार-खांसी के अलावा गले में खराश, नाक में खुजली, बार-बार छींक आना और सिर में दर्द भी हो रहा है। दवा देने के साथ मरीजों को बचाव के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ख्याल:
- गुनगुना पानी पीएं, गर्म पानी की भाप लें।
- सफाई करते वक्त कचरा न जलाएं।
- अस्थमा मरीज घर की सफाई से बचें।
- धूल-धुआं वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, मास्क लगाएं।
- खांसी-जुकाम में खुद दवा न लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed