{"_id":"68dde3f8c9d79676b50990cd","slug":"dussehra-2025-drone-surveillance-and-traffic-diversions-in-agra-ravan-dahan-at-ramlila-ground-and-st-john-s-2025-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2025: दशहरा आज...11 बजे होगा रावण के पुतले का दहन, ड्रोन से निगरानी; इन मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dussehra 2025: दशहरा आज...11 बजे होगा रावण के पुतले का दहन, ड्रोन से निगरानी; इन मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन
Thu, 02 Oct 2025 08:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 02 Oct 2025 08:03 AM IST
सार
दशहरा का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ताजनगरी आगरा में पुलिस ने इस पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ड्रोन से निगरानी की जाएगी। वहीं प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
रावण दहन (File Photo)
- फोटो : ANI
विस्तार
असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। रामलीला मैदान, सेंट जोंस सहित काॅलोनियों और मोहल्लों में रावण के पुतले का दहन होगा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस रहेगी। मुख्य आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भी अधिक संख्या में होने की वजह से एमजी रोड और यमुना किनारा मार्ग पर डायवर्जन रहेगा।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शहर में रामलीला मैदान और सेंट जोंस में मुख्य रूप से रावण के पुतले का दहन किया जाता है। दोनों जगह मेला भी लगता है। भारी भीड़ आने की संभावना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस भी लगेगी। सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी लगेंगे। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस रहेगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। अफवाह फैलाने और कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन
- एनएच-19 से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एंट्री पाॅइंट पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात रहेगी।
- ग्वालियर मार्ग से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की तरफ के वाहन रोहता नहर से दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड से जाएंगे।
- ग्वालियर से मथुरा की ओर के वाहन ग्राम बाद (ककुआ मोड) से दक्षिणी बाईपास, रैपुरा जाट, एनएच-19 होकर जाएंगे।
- जयपुर से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की ओर भारी वाहन पथौली नहर, मलपुरा नहर, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, कुबेरपुर कट एनएच 19 होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद से ग्वालियर, जयपुर फतेहाबाद से वाहन शमसाबाद, इरादत नगर, सैंया होकर जाएंगे।
- शमसाबाद से ग्वालियर, जयपुर की तरफ से वाहन इरादतनगर, सैंया होकर जाएंगे।
- फतेहाबाद और शमसाबाद से मथुरा भारी वाहन रमाडा कट से इनर रिंग रोड, कुबेरपुर कट, एनएच 19 होकर जाएंगे।

रामलीला मैदान के लिए डायवर्जन
- बिजलीघर, विक्टोरिया पार्क, पुरानी मंडी, बालूगंज चाैकी से रामलीला मैदान (अमर सिंह गेट) की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- पुरानी मंडी से बिजलीघर, यमुना किनारा जाने वाले वाहन फूल सैय्यद, करियप्पा रोड, बालूगंज की चौकी से छीपीटोला, बिजलीघर होकर जाएंगे।
- जीवनी मंडी गोल चक्कर से माल रोड व पुरानी मंडी जाने वाले वाहन हाथी घाट रोड, फोर्ट स्टेशन कट से बिजलीघर, बालूगंज व छीपीटोला से जाएंगे।

सेंट जोंस के लिए बदलाव
- हरीपर्वत, लोहामंडी, रघुनाथ टॉकीज, नूरी दरवाजा, एसएन कट से सेंट जोंस चौराहे की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- हरीपर्वत से सुभाष पार्क, कलेक्ट्रेट की तरफ वाहन दिल्ली गेट, मदिया कटरा, लोहामंडी, पंचकुइयां, होकर जाएंगे।
- सुभाष पार्क से हरीपर्वत, संजय प्लेस, भगवान टॉकीज की तरफ सुभाष पार्क से पंचकुइयां, लोहामंडी, मदिया कटरा, दिल्ली गेट से जाएंगे।
- घटिया आजम खां, रघुनाथ टॉकीज, नूरी दरवाजा से लोहामंडी की तरफ जाने वाले वाहन घटिया आजम खां से खटीकपाड़ा तिराहे से पानी की टंकी तिराहा, एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत, दिल्ली गेट मदिया कटरा होकर जाएंगे।

रामलीला मैदान पर रात 11 बजे होगा दहन
बिजलीघर रामलीला मैदान पर रात 11 बजे रावण का दहन किया जाएगा। इससे पहले अलीगढ़ और मथुरा के मध्य आतिशबाजी की प्रतिस्पर्धा होगी। विजेता को रामलीला कमेटी पुरस्कृत करेगी। इसके बाद प्रभु श्रीराम 120 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करेंगे। सेंट जोंस में करीब 80 फीट के रावण के पुतले का दहन रात 12 बजे किया जाएगा।
- आगरा छावनी रामलीला महोत्सव समिति के आयोजक राकेश कनौजिया ने बताया कि 65 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन होने से पहले दर्शकों को आकर्षक आतिशबाजी देखने का मौका मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर की आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होगी। सफलता को ब्रीफ करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भी झलक दिखेगी।
- वैश्य बोर्डिंग हाउस में दशहरा मेला स्वागत समिति के अध्यक्ष राजीव लवानियां ने बताया कि दशहरा मेला पर समिति वृद्धजन, मेधावी और समाजसेवियों का सम्मान करेगी। इसके अलावा आकर्षक आतिशबाजी होगी। 80 फीट ऊंचे रावण का दहन रात 12 बजे किया जाएगा।