{"_id":"6696897680e2c0c5240a0a5c","slug":"dumper-hit-father-and-son-standing-on-service-road-in-agra-father-died-and-son-in-critical-condition-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: डंपर ने डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस रोड पर खड़े पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत... पुत्र की हालत नाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: डंपर ने डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस रोड पर खड़े पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की मौत... पुत्र की हालत नाज
Tue, 16 Jul 2024 09:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Jul 2024 09:00 PM IST
सार
ताजनगरी में डंपर ने डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस रोड पर खड़े पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की तड़के 5 बजे सड़क हादसा हो गया। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर अनियंत्रित डंपर डिवाइडर तोड़ता हुआ सर्विस रोड पर आ गया। चपेट में आने से यहां खड़े पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि, पुत्र को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा मलपुरा थाना क्षेत्र के ककुआ गांव के पास हुआ। निवासी नेक बहादुर (45) अपने पुत्र अमर (20) के साथ टहलने के लिए जाने वाले थे, इस दौरान वो घर के बाहर खड़े थे। तभी धौलपुर से आगरा की तरफ तेज गति से जा रहा डंपर अनियंत्रित हो गया। डंफर सर्विस रोड पर खड़े पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे में नेक बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन