फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to the cremation dispute, the cleaning did not happen on the second day as well

Agra News: शमशान विवाद के चलते दूसरे दिन भी नहीं हुई सफाई

Thu, 17 Aug 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Due to the cremation dispute, the cleaning did not happen on the second day as well
कासगंज। गंगेश्वर कॉलोनी में शमशान एवं कर्बिस्तान के नव निर्माण को लेकर हुए विवाद में पालिका एवं सफाई कर्मियों के सामने आ जाने के बाद से दूसरे दिन भी बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी शहर की सफाई नहीं हो सकी। जिससे जगह जगह गंंदगी के ढेर लग गए। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन



गंगेश्वर कॉलोनी में बाल्मीकि समाज के शमशान व कब्रिस्तान की दीवार को लगाने के दौरान पालिका द्वारा कार्य रुकवा दिए जाने के बाद से सफाईकर्मी काम पर नहीं लौटे हैं। बाजारों, गलियों में जगह जगह गंदगी के ढेर लग रह हैं। जिससे राह चलते लोग परेशान हैं। गंदगी के चलते मंदिर आने जाने वाले भक्त भी परेशान हो रहे हैं। स्थाई निकाय सफाई मजदूर संघ जिला अध्यक्ष सोनू भंडारी का कहना है कि जब तक उनका निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा कर्मी काम पर नहीं आएंगे। उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन



पालिका अध्यक्ष मीना बोहरे का कहना है कि पालिका शमशान का सौंदर्यीकरण कराना चाहती है। कर्मियों ने पालिका को हड़ताल का कोई नोटिस नहीं दिया है। बिना नोटिस के ही कर्मी काम पर नहीं आ रहे हैं उनको काम पर आना चाहिए। यदि कर्मी काम पर नहीं आते हैं तो पालिका के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। शमशान पर जो अतिक्रमण किया जा रहा है उसके संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। जरूरत पड़ने पर पालिका आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed