{"_id":"64ae8c277dada882650fde10","slug":"due-to-domestic-violence-the-young-man-hanged-himself-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-931-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गृहक्लेश के चलते युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गृहक्लेश के चलते युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Wed, 12 Jul 2023 04:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Jul 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
गृहक्लेश के चलते युवक ने फंदा लगाकर दी जान
नगला मनसुख में हुई घटना, मृतक के घर में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। नगला मनसुख निवासी एक युवक ने मंगलवार की रात गृहक्लेश के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव नगला मनसुख निवासी राहुल कुमार उर्फ ध्रुव (24) मंगलवार की शाम घर पर था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजन जब कमरे की ओर गए तो देखा कि उसका शव पंखा के कुंडा में फंदा से लटका हुआ था। जानकारी होते ही घर में चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिली कि गृहक्लेश के चलते युवक द्वारा खुदकुशी की गई है। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आई। बुधवार को पुलिस ने राहुल के शव का पोस्टमार्टम कराया।