फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to construction of railway underpass at Ahrauli, the distance of Galla Mandi will be reduced by 4 km.

Agra News: अहरौली पर रेलवे अंडरपास बनने से गल्ला मंडी की 4 किमी कम होगी दूरी

Sun, 14 Jan 2024 01:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jan 2024 01:38 PM IST
विज्ञापन
Due to construction of railway underpass at Ahrauli, the distance of Galla Mandi will be reduced by 4 km.
कासगंज। रेलवे जंक्शन से जुड़ी अहरौली रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ने अंडरपास का निर्माण शुरू कराया है। इसके लिए खुदाई शुरू कर दी गई है। इस अंडरपास के निर्माण से शहर से जुड़े इलाकों के लोगों को सुविधा होगी। मिशन चौराहे से सीधे लोग रेलवे अंडरपास से होकर गल्ला मंडी की ओर जा सकेंगे। इससे 4 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। वहीं 16 से अधिक गांवों का रास्ता आसान बन जाएगा। लोग इस अंडरपास के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से बेहद खुश हैं। काफी समय से अहरौली रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास या ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन रेलवे ने यहां ओवरब्रिज की जगह अंडरपास को मंजूरी दे दी। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास का निर्माण होगा। इस अंडरपास की ऊंचाई करीब साढ़े चार मीटर व चौड़ाई साढ़े पांच मीटर रहेगी। अंडरपास का निर्माण जून तक पूरा होने का लक्ष्य है। कार्यदायी संस्था अब इस कार्य को तेजी देने में जुट गई है। कासगंज-मथुरा-कानपुर एवं बरेली रेलमार्ग पर शहर में अहरौली, सहावर गेट, अमांपुर रोड इलाकों में रेलवे क्रॉसिंग बनी हुई है। जहां दिन में कई बार क्रॉसिंग बंद रहने के कारण जाम के हालात बने रहते हैं। रेल पथ को पार करने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अहरौली पर अंडरपास बनने से लोगों को सहूलियत मिलेगी और लोग इस अंडरपास से होकर आसानी से निकल सकेंगे। सबसे बड़ा लाभ गल्ला मंडी के लोगों को होगा। इसके अलावा अमांपुर की ओर से आने वाले लोग शहर में आसानी से आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed