{"_id":"66adab79f656405009041423","slug":"due-to-agra-metro-people-faced-big-trouble-drains-got-choked-dirty-water-entered-houses-2024-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा मेट्रो की वजह से लोगों के सामने खड़ी हुई बड़ी मुसीबत, नाले हुए चोक...घरों में घुसा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा मेट्रो की वजह से लोगों के सामने खड़ी हुई बड़ी मुसीबत, नाले हुए चोक...घरों में घुसा गंदा पानी
Sat, 03 Aug 2024 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 Aug 2024 09:30 AM IST
सार
खंदारी चौराहे पर भरतपुर हाउस के सामने सीवर लाइन में सिल्ट डालने के मामले में मेट्रो के ठेकेदार पर नगर निगम ने जुर्माना लगाया था। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो की वजह से हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा मेट्रो स्टेशन और पिलर के लिए की जा रही खुदाई में निकल रही कीचड़ और सिल्ट को जवाहर नगर के नाले में डाल देने से नाला चोक हो गया। पार्षद और क्षेत्रीय लोगों ने यूपी मेट्रो काॅरपोरेशन पर आरोप लगाया है कि नाले में सिल्ट के कारण बारिश का पानी गलियों और घरों में घुस रहा है। शुक्रवार को नगर आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई गई।
खंदारी चौराहे पर भरतपुर हाउस के सामने सीवर लाइन में सिल्ट डालने के मामले में मेट्रो के ठेकेदार पर नगर निगम ने जुर्माना लगाया था। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को बाग फरजाना के पार्षद शरद चौहान के पास जवाहर नगर के लोग पहुंचे। उन्होंने हाईवे के सर्विस रोड के किनारे बनाए गए नए सीसी नाले के चोक होने की शिकायत की।

पार्षद लोगों के साथ पहुंचे तो यूपी मेट्रो ने खंदारी मेट्रो स्टेशन पर चल रही खुदाई से नाले तक पाइप लगा रखा था, जिसमें से सिल्ट नाले में फेंकी जा रही थी। इससे 6 फीट गहरा नाला एक फुट भी गहरा नहीं रह सका। इसके वीडियो और फोटो के साथ पार्षद शरद चौहान ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से शिकायत की।
विज्ञापन
पहले भी किया था, फिर से कर दिया
बाग फरजाना निवासी पार्षद शरद चौहान ने बताया कि मेट्रो ने पहले भी सीवर लाइन को सिल्ट डालकर चोक कर दिया था। अब फिर से नाला चोक किया है। गलियों, घरों में पानी भर रहा है। नाले की सफाई के साथ मेट्रो पर जुर्माना लगाया जाए।

मेट्रो का बयान, सिल्ट मामला
यूपी मेट्रो कॉरपोरेशन पंचानन मिश्रा नाले में बारिश का पानी डाला जा रहा है। सिल्ट नहीं डाली गई है। फिर भी ठेकेदार से पूछा जा रहा है। हमारे पास नाले में सिल्ट डालने की कोई जानकारी नहीं है।
यूपी मेट्रो कॉरपोरेशन पंचानन मिश्रा नाले में बारिश का पानी डाला जा रहा है। सिल्ट नहीं डाली गई है। फिर भी ठेकेदार से पूछा जा रहा है। हमारे पास नाले में सिल्ट डालने की कोई जानकारी नहीं है।