{"_id":"6afe112ea492bd5c7306e2e2","slug":"dry-amrit-sarovar-turns-into-a-cricket-pitch-children-hit-fours-and-sixes-agra-news-c-25-1-agr1008-1216665-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सूखा अमृत सरोवर बना क्रिकेट की पिच, बच्चे लगा रहे चौके-छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सूखा अमृत सरोवर बना क्रिकेट की पिच, बच्चे लगा रहे चौके-छक्के
विज्ञापन
बाह: एक्सक्लूसिव: डेरक के अमृत सरोवर में क्रिकेट खेलते बच्चे
बाह। डेरक गांव का शहीद प्रेमशंकर उपाध्याय अमृत सरोवर सूखा पड़ा है। वर्षा जल संचय पर सवाल उठ रहे हैं। सूखे पड़े अमृत सरोवर का इस्तेमाल बच्चे क्रिकेट के मैदान के रूप में कर रहे हैं। क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगाते हुए दिख रहे हैं।
डेरक गांव में अमृत सरोवर का विकास वर्षा जल संचय के उद्देश्य से किया गया था। अमृत सरोवर की पटरी पर बिछी इंटरलॉकिंग उखड़ी पड़ी है। तारों की फेंसिंग कई जगह से टूट गई है। अमृत सरोवर में वर्षा जल के संचय के लिए बिछाए गए पाइप उखड़े पड़े हैं। मानसून की विदाई को ज्यादा वक्त नहीं हुआ है फिर भी अमृत सरोवर सूखा पड़ा है। सूखे पड़े अमृत सरोवर का गांव के बच्चे क्रिकेट के मैदान के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। बीच में पिच बनाई गई है। बाउंड्री के रूप में पटरी का उपयोग किया जा रहा है। अमर उजाला ने डेरक गांव के सड़क किनारे के अमृत सरोवर की पड़ताल की तो बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। पिच पर खूब चौके-छक्के लगा रहे थे। क्रिकेट खेल रहे बच्चों रमेश, सुनील, करन, मनोज ने बताया तालाब सूखा पड़ा है। इसलिए क्रिकेट मैच खेल रहे हैं। दो टीमें बनाई हैं। अक्सर मैच खेलने के लिए बच्चे आते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में भी अमृत सरोवर में बाहर का पानी नहीं आ पाता है, जिसकी वजह से सरोवर सूखा पड़ा है। वर्षा जल संचय के लिए बाहर से आने वाले पानी के तालाब तक पहुंचने की व्यवस्था होनी चाहिए। ग्राम प्रधान डेरक जयनरायन ने बताया नलकूपों से खेतों की सिंचाई का काम चल रहा है। सिंचाई का काम खत्म होते ही अमृत सरोवर में पानी भरवाएंगे। पटरी और फेंसिंग क्षतिग्रस्त होने की ओर ध्यान खींचा तो उन्होंने बताया अगली किश्त मिलने पर प्रस्ताव तैयार कर अमृत सरोवर का जीर्णोद्धार कराएंगे।
नई तैनाती मिली है। अमृत सरोवर के सूखे एवं क्षतिग्रस्त होने की जानकारी नहीं है। जांच कराएंगे। स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को चिन्हित करेंगे और कार्य योजना में शामिल कराकर जीर्णोद्धार कराएंगे।- हरसेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ बाह