फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunken father tortured his two sons in agra

आगरा: नशेड़ी पिता ने दीं यातनाएं, दो बेटों को लगाया करंट, पीड़ितों ने लगाई मदद की गुहार

Sat, 23 Apr 2022 10:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Apr 2022 10:11 PM IST
सार

आगरा में एक व्यक्ति अपने परिवार का ही दुश्मन बन बैठा। पत्नी और बच्चों ने उस पर यातनाएं देने का आरोप लगाया है। आरोपी नशे का आदी है। पुलिस ने उसे पकड़कर नशा मुक्ति केंद्र भेजा है। 

विज्ञापन
Drunken father tortured his two sons in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में नशेड़ी पिता की यातनाओं से दो बेटे परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिता मारपीट करता है। करंट लगाकर टॉर्चर करता है। स्कूल की फीस भी नहीं भरी है। इस कारण दोनों स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। दोनों भाइयों ने महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस से गुहार लगाई। उन्होंने शनिवार को बच्चों को एसडीएम सदर से मिलवाया। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई कर पिता को नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया।

विज्ञापन


नरेश पारस ने बताया कि न्यू आगरा क्षेत्र के दो भाइयों ने उनसे संपर्क किया था। इनमें से बड़ा कक्षा नौ तो छोटा कक्षा आठ में पढ़ता है। दोनों भाइयों के मुताबिक पिता अच्छा कारोबार करता है। मगर, वह नशे का आदी है। पिता दोनों पुत्रों को यातनाएं देता है। अक्सर पिटाई करता है। मां के बचाने पर उनसे भी मारपीट करने लगता है। घर के गेट में करंट लगा देता है। 

विज्ञापन

पिटाई से एक भाई की आंख में लग चुकी है चोट 

आरोप लगाया है कि कई बार उन्हें बिजली का तार पकड़ा चुका है। एक दिन पिटाई से एक भाई की एक आंख में चोट लगी। तब पुलिस को सूचना दी। मगर, पिता की हरकत बंद नहीं हुई। स्कूल फीस जमा नहीं करने के कारण वो स्कूल भी नहीं जा सके हैं। कॉलोनी के लोग उनकी हरकत पर मजाक बनाते हैं। वो स्कूल जाना चाहते हैं, लेकिन पिता फीस जमा नहीं करता है। पीड़ितों ने कहा कि उनके पास बिजली का तार हाथ में लेकर धमकी देने का वीडियो भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश पारस बच्चों को लेकर शनिवार को एसडीएम सदर से मिले। एसडीएम ने मामले में थाना न्यू आगरा पुलिस को निर्देशित किया। पुलिस ने आरोपी पिता को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया है। उधर, मां का कहना है कि बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। पति कभी भी घर में आ सकता है। उन्हें प्रताड़ित कर सकता है। घर का खर्च भी नहीं चल पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed