फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunk young man turned monster did disgusting act with 80 year old woman

नशे में चूर युवक बना हैवान: 80 वर्षीय वृद्ध महिला से किया घिनौना काम, वो चीखती रही...नहीं आया रहम

Tue, 21 Jan 2025 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Jan 2025 01:51 PM IST
सार

फिरोजाबाद में सड़क किनारे झोंपड़ी में रहने वाली 80 वर्षीय वृद्ध महिला से दुष्कर्म किया गया। शराब के नशे में युवक ने घिनौना काम किया। इसके बाद आरोपी वृद्धा के पास से हजारों रुपये की नकदी भी लूट ले गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 


 

विज्ञापन
Drunk young man turned monster did disgusting act with 80 year old woman
फिरोजाबाद पुलिस जांच में जुटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सड़क किनारे झोंपड़ी डालकर जीवन यापन कर रही वृद्धा के साथ शराब के नशे में अज्ञात युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। अज्ञात युवक ने शराब के नशे में वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके पास रखे हुए लगभग पांच हजार रुपये लूट ले गया। एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया है। थाना पुलिस आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 80 वर्षीय वृद्धा सड़क किनारे झोंपड़ी डालकर अकेली रहती है। उसका बेटा उसे अकेला छोड़कर दिल्ली में रह रहा है। अब वृद्धा अपने जीवन यापन के लिए भीख मांगती है। सोमवार रात डेढ़ बजे करीब एक अज्ञात युवक ने शराब के नशे में वृद्धा की झोंपड़ी में घुस गया। वृद्धा ने चीखा-चिल्लाया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। आरोपी ने वृद्धा के साथ हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं। उसने वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी झोंपड़ी में वृद्धा के पास रखे हुए लगभग पांच हजार रुपये निकालकर भाग निकला। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार सुबह उस समय हुई। जब कुछ लोग वृद्धा को उसकी झोंपड़ी में खाना देने के लिए गए। वृद्धा के कपड़े खून से लथपथ थे। वृद्धा ने लोगों को बताया कि रात में आए एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। घटना की जानकारी पाकर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वृद्धा को मेडिकल के लिए भेज दिया। कुछ ही देर बाद एसएसपी फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित, एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद अखिलेश भदौरिया, सीओ प्रवीण कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार समेत फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसएसपी ने घटना की जानकारी लेने के साथ आरोपी की तलाश में पांच टीमों को काम करने के निर्देश दिए हैं। 


 
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
घटनास्थल के पास पुलिस आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार वृद्धा ने बताया है कि जिस युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, वह मोटा था। 


 

घटना में दो लोगों के शामिल होने की चर्चा
वृद्धा के साथ दुष्कर्म की घटना के वक्त उसकी झोंपड़ी के बाहर एक साधू के कपड़े पहने हुए युवक की भी चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि इस घटना में दो लोग शामिल हैं। जिनमें से एक झोंपड़ी के बाहर निगरानी कर रहा था, जबकि दूसरे ने झोंपड़ी के अंदर जाकर घटना को अंजाम दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed