फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drunk man assaults and abuses the traffic policeman in agra

आगरा: चेकिंग के दौरान गाड़ी रोकने पर यातायात पुलिसकर्मी से भिड़ा युवक, गालीगलौज कर की हाथापाई

Mon, 04 Oct 2021 11:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Oct 2021 11:09 AM IST
सार

युवक ने हेड कांस्टेबल से खींचतान कर दी। इससे उनके एक तरफ के फ्लैप टूट गए। युवक ने गालीगलौज भी की। लोगों की मदद से पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
drunk man assaults and abuses the traffic policeman in agra
हेड कांस्टेबल अजय कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सिकंदरा चौराहे पर डग्गामारी पर ईको गाड़ी का चालान कर रहे यातायात पुलिसकर्मी से एक युवक भिड़ गया। उसने उनके साथ खींचतान कर दी। कंधे का एक फ्लैप तोड़ दिया। हैंड कैमरा सड़क पर फेंक दिया। इससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। बाद में लोगों की मदद से युवक को पकड़कर थाना सिकंदरा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


सिकंदरा चौराहे पर रविवार दोपहर को एक बजे यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रमोटी (एचसीपी) अजय कुमार शर्मा ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि एक ईको गाड़ी आई। उन्होंने गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई करने लगे। गाड़ी में एक युवक सवार था। उन्हें देखकर वो अभद्रता करने लगा। उनसे भिड़ गया। 
विज्ञापन


युवक ने हेड कांस्टेबल से खींचतान कर दी। इससे उनके एक तरफ के फ्लैप टूट गए। युवक ने गालीगलौज भी की। यह देखकर लोग जुट गए। चौराहे पर अफरातफरी मच गई। बाद में किसी तरह अन्य पुलिसकर्मियों के आने पर उसे काबू में किया गया। आटो से थाने लेकर आने पर भी अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी मुकेश ठाकुर है। वह मलपुरा के कबूलपुर का रहने वाला है। वह नशे की हालत में था। उसका मेडिकल कराया गया है। मामले में सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

दरोगा पर अभद्रता का आरोप हिंदू महासभा ने घेरा थाना
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने थाना सदर के दरोगा और सिपाही पर चेकिंग के दौरान अभद्रता का आरोप लगाया। इसको लेकर रविवार को पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने थाना सदर का घेराव कर लिया। दरोगा और सिपाही पर कार्रवाई की मांग की। बाद में थाना प्रभारी निरीक्षक ने आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। 

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि वो शनिवार रात को सैंया में गायों को लेकर जाने की सूचना पर बाइक से कार्यकर्ता अंकित चौहान के साथ जा रहे थे। सौदागर लाइन पुलिस चौकी के पास चेकिंग चल रही थी। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। 

इस पर दरोगा अमन कुमार ने रोक लिया। आरोप है कि खुद को महासभा का पदाधिकारी बताने पर दरोगा भड़क गए। उन्होंने अभद्रता कर दी। बाद में चालान काट दिया। सिपाही सुशील कुमार ने भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे आक्रोशित महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रविवार दोपहर को थाना सदर पहुंच गए। 

उन्होंने दरोगा के स्थानांतरण और सिपाही को लाइन हाजिर करने की मांग की। इस दौरान मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई के लिए कहा। तहरीर भी दी। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार ने बताया कि सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाया है। मामले में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed