फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunk Before the Crime: Robbers Jump Factory Wall Near Rambagh Police Post

UP: शराब पीकर पहुंचे लुटेरे...फैक्टरी में कूदकर गार्डों को किया मरणासन्न, फिर की लूट

Sat, 15 Nov 2025 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Nov 2025 09:07 AM IST
सार

फैक्टरी में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि वो अपने साथी के साथ शराब पीकर लूट करने के लिए आया था। 

विज्ञापन
Drunk Before the Crime: Robbers Jump Factory Wall Near Rambagh Police Post
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांसयमुना स्थित फैक्टरी में लूट करने से पहले बदमाश रामबाग पुलिस चाैकी के पास शराब पीकर आए थे। पेड़ के सहारे फैक्टरी में कूद गए और चाैकीदारों के आने पर हमला बोल दिया था। उन्हें मरणासन्न करने के बाद चांदी के 8 सिक्के लूटकर ले गए थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपी से पूछताछ के बाद यह खुलासा किया है।
विज्ञापन


थाना ट्रांसयमुना के नरायच स्थित ताज आयरन फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्डों पर हमला कर लूट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को आकाश उर्फ मायीवाला को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की। इसमें सामने आया कि वह मूलरूप से मोती कटरा स्थित माता के मंदिर के पास रहने वाला है। वर्तमान में महावीर नगर, ट्रांस यमुना में रह रहा था। 
विज्ञापन


घटना वाले दिन अपने दोस्त जगवीर उर्फ डोकरा के साथ आया था। पहले दोनों ने रामबाग पुल के नीचे बैठकर शराब पी। फिर फैक्टरी में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे। डीवीआर और स्क्रीन निकालकर बाहर ले आए थे। पुलिस ने बदमाशों से 4 चांदी के सिक्के बरामद किए। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed