फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drugs Being Supplied In Night Club And Rave Party By Agra Gang

नाइट क्लब और रेव पार्टी में सप्लाई की जा रहीं नशे की दवाएं, 11 राज्यों तक फैला काला कारोबार

Tue, 28 Jul 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Jul 2020 12:04 AM IST
सार

  • दिल्ली, हरियाणा समेत 11 राज्यों में फैला है काला कारोबार
  • अकेले पंजाब में 60 फसीदी 

विज्ञापन
Drugs Being Supplied In Night Club And Rave Party By Agra Gang
रेव पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नशीला दवा और इंजेक्शनों का रहीसों के नशे का शौक पूरा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इनको रेव पार्टी, नाइट क्लब में सप्लाई किया जा रहा है। दवाओं का यह काला कारोबार 11 राज्यों के बड़े शहरों तक फैला हुआ है। नशे की 60 फीसदी टैबलेट और इंजेक्शन पंजाब में सप्लाई किए जाते हैं।
विज्ञापन


आगरा फार्मा एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी पुनीत कालरा ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, पुणे, बंगलुरू में इन दवाइयों की खपत हो रही है। आगरा से ड्रग तस्कर पकड़े जाते रहे हैं। उनसे पूछताछ में ये बातें सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सख्ती: नौ मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित, इस कारण हुई बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पंजाब पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। वहां भी यही बात सामने आई है कि नशे के लिए दवाइयां सप्लाई की जा रही थी। पंजाब पुलिस ने इस गिरोह को आगरा गैंग नाम दिया है। करोड़ों की दवाइयां पंजाब में बरामद हो चुकी हैं। इन्हें आगरा से ले जाया जाता है। 
 

Drugs Being Supplied In Night Club And Rave Party By Agra Gang
गिरफ्तार किए गए दवा कारोबारी जितेंद्र उर्फ विक्की अरोड़ा और कपिल अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
काला कारोबार : कमीशन पर हॉकरों के जरिए होती है सप्लाई 
रेव पार्टी और नाइट क्लब संचालकों से दवा माफिया सीधे संपर्क कर दवाएं बुक कराते हैं। दवा को कमीशन पर हॉकरों के जरिये सप्लाई कराया जाता है। नशे की दवाओं की बात करें तो विभिन्न कंपनियों की दवाओं की कीमत ढाई रुपये से 11 रुपये प्रति टैबलेट है। इनको 100 गुनी कीमत पर रेव पाटियों में परोसा जाता है। इन सभी दवाओं को पीसकर पाउडर बनाया जाता है।

पाउडर की पुड़िया को अल्कोहल में मिलाकर नशा करते हैं। इसके अलावा इंजेक्शन भी इस्तेमाल किए जाते हैं। पंजाब में बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार होने के कारण 60 फीसदी सप्लाई वहीं की जाती है। इसके अलावा गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा में भी सप्लाई हो रही है।

संबंधित खबर- नशे का कारोबार: छापामार कार्रवाई में दवाओं का गोदाम मिला खाली, फर्म का लाइसेंस निरस्त

बिहार और बांग्लादेश में कफ सीरप की अधिक डिमांड हैं, यहां भी 90 रुपये के कफ सीरप 250 रुपये तक में बेचा जाता है। नशे की दवाओं का यह कारोबार करीब 12 साल से चल रहा है। दो लोगों से शुरू हुआ आगरा गैंग में अब नौ लोग शामिल हैं।
 

कारस्तानी : : भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत 
आगरा जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने नशे की दवाओं के काले कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। फव्वारे के दवा बाजार में प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर काले कारोबार की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। एसोसिएशन ने कहा 35 लाख रुपये के घूसखोरी कांड की फिर से जांच कराई जाए, इसके लिए मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजेंगे। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आशू शर्मा ने कहा कि ड्रग विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से धंधा चल रहा है।

सिकंदरा निवासी हरीबाबू से ड्रग विभाग के अधिकारियों ने 35 लाख रुपये रिश्वत के मांगे थे, इसकी ऑडियो-वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके आधार पर तत्कालीन डीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा और बृजेश यादव की जांच डीएम ने सीडीओ से करवाई थी, लेकिन उस जांच में क्या हुआ अभी तक सार्वजनिक नहीं किया। इस दौरान उपाध्यक्ष रामअवतार शर्मा, पिंकी सक्सेना, संजीव अग्रवाल, राजा अग्रवाल, अमित जैन मौजूद रहे। 

ओवरडोज से मौत तक हो सकती है : डॉ. दिनेश राठौर
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश राठौर ने बताया कि नशे की दवाओं के ओवरडोज से मस्तिष्क सुस्त अवस्था में चला जा सकता है, इससे पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने से हृदय गति प्रभावित होने लगती है, नशे के आदी लोग की मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed