फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Gang Leader Arrested By Panjab Police In Drug Trafficking Update News

नशे का कारोबार: छापामार कार्रवाई में दवाओं का गोदाम मिला खाली, फर्म का लाइसेंस निरस्त

Mon, 27 Jul 2020 12:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 27 Jul 2020 12:38 AM IST
सार

  • पंजाब में 992 कार्टन किए गए थे जब्त
  • पंजाब पुलिस ने ड्रग विभाग से मांगी थी रिपोर्ट
  • एफिडेविट की हो रही जांच

विज्ञापन
Agra Gang Leader Arrested By Panjab Police In Drug Trafficking Update News
गिरफ्तार किए गए दवा कारोबारी जितेंद्र उर्फ विक्की अरोड़ा और कपिल अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे का कारोबार करने वाले आगरा गैंग पर ड्रग विभाग ने पहली बार रविवार को कार्रवाई की। पंजाब पुलिस के अनुरोध पर ड्रग विभाग ने संजय प्लेस स्थित गोदाम पर छापा मारा। गोदाम बंद मिलने पर इसके मालिक से गोदाम खुलवाया तो यह खाली मिला। फर्म का लाइसेंस निरस्त करते हुए इसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने ड्रग विभाग से जय हनुमान फार्मा कंपनी की दवाओं की खरीद-फरोख्त का विवरण मांगा था। इस पर ड्रग विभाग पुलिस के साथ फर्म पर दर्ज पते पर संजय प्लेस पहुंची। गोदाम बंद मिलने पर टीम इंद्रापुरम राजपुर चुंगी रहने वाले इसके मालिक मयंक जैन के घर पहुुंची। पूछताछ में गोदाम मालिक ने टीम को बताया कि इसे पीपल मंडी निवासी लाखन सिंह नाम के व्यक्ति को दवाओं के कारोबार के लिए किराए पर दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने शपथपत्र भी दिखाया। इस पर टीम पीपल मंडी में इस पते को ढूंढती रही, लेकिन पता नहीं मिला। टीम ने मयंक जैन को संजय प्लेस स्थित गोदाम पर पर बुलाकर खुलवाया। गोदाम में कोई माल नहीं था।   टीम ने फर्म के लाइसेंस, दस्तावेज और शपथपत्र जब्त कर लिए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने कहा कि गोदाम खाली मिला, फर्म का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इसके लाइसेंस के प्रमाणपत्रों की जांच कराई जा रही है। पंजाब पुलिस को भी यह जानकारी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में पकड़ी गई नशे की 1.50 लाख टैबलेट
पंजाब पुलिस ने नशे की 1.50 लाख टैबलेट जब्त की। इन दवाओं पर निर्माता कंपनी के तौर पर न्यू टेक हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली दर्ज था। बिल जय हनुमान फार्मा, संजय प्लेस, आगरा के नाम पर मिले। इस पर पंजाब पुलिस ने स्थानीय ड्रग विभाग को बिल भेजकर इस फर्म की दवाओं की खरीद-फरोख्त के बिल जांच करने के बाद रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed