{"_id":"5f214b228ebc3e63a73be9d2","slug":"drug-peddler-vikki-arora-godown-search-in-agra-by-panjab-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवाओं की तस्करीः माफिया के गोदाम में करोड़ों की दवाएं, गिनती को जुटीं चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली दवाओं की तस्करीः माफिया के गोदाम में करोड़ों की दवाएं, गिनती को जुटीं चार टीमें
Wed, 29 Jul 2020 03:41 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 Jul 2020 03:41 PM IST
सार
- नौ दवाइयों के नमूने लिए गए हैं
- इनमें चार नशे की हैं।
विज्ञापन
दवा माफिया विक्की अरोड़ा का गोदाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे की दवाओं की तस्करी करने वाले आगरा गैंग के सरगना जितेंद्र अरोड़ा उर्फ विक्की के गोदाम से पंजाब पुलिस को नशे की टैबलेट का जखीरा मिला है। बुखार-खांसी, दर्द निवारक और एंटीबायोटिक समेत दवाइयों का बड़ा जखीरा मिला है। नौ दवाइयों के नमूने लिए गए हैं। इनमें चार नशे की हैं।
दवा माफिया विक्की अरोड़ा का प्रोफेसर कॉलोनी कमला नगर में गोदाम मिला है। ये गोदाम इसके घर के ठीक सामने है। इसमें चार हॉल हैं, सभी में दवाओं के कार्टन भरे हुए हैं। इनकी संख्या 1000-1200 हो सकती है। यहां जेनेरिक दवा, सीरप, इंजेक्शन, टैबलेट, कैप्सूल मिले हैं।
ये गोदाम किराए पर बताया गया है। ड्रग विभाग के अधिकारी बता रहे कि ये दवाएं करीब 15 करोड़ रुपयों तक की हो सकती हैं। पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ बुधवार सुबह छापामार कार्रवाई की थी। इसके बाद ड्रग विभाग की चार टीम बुलाई। इनकी गिनती कर रिपोर्ट बनाई जा रही है।

बता दें कि आगरा गैंग के सरगना जितेंद्र उर्फ विक्की अरोड़ा को लेकर पंजाब पुलिस मंगलवार शाम को करीब पांच बजे आगरा आई थी। उससे पूछताछ की दवाइयों से संबंधित कागजात और अन्य रिकॉर्ड खंगाले।
पंजाब के बरनाला में विक्की एक बार पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। इसके नौ दिन बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और अब रिमांड पर आगरा में हैं। फरार रहने के नौ दिनों में उसने आगरा आकर तस्करी से संबंधित कई रिकॉर्ड नष्ट कर दिए थे। पंजाब पुलिस को उसके लैपटॉप में डाटा डिलीट मिला।
फर्म का लाइसेंस होगा निरस्त: सहायक आयुक्त औषधि
सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि विक्की की फर्म का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दवाओं के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। दवाओं की निर्माता कंपनी की जांच की जा रही है।
चार जिलों के ड्रग विभाग की टीम बुलानी पड़ी
पंजाब पुलिस के नेतृत्व में दवा तस्करी के सरगना विक्की अरोड़ा के गोदाम पर छापे के लिए चार जिलों से ड्रग विभाग की टीम को बुलाना पड़ा। खुद सहायक आयुक्त औषधि भी छापे के दौरान रहे। टीम में कासगंज के , हाथरस , फिरोजाबाद और आगरा के ड्रग इंस्पेक्टर शामिल रहे।