फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drug dealers who reached the drug department office got closed at 12 noon agra

Agra: औषधि विभाग का हाल देख हैरान रह गए दवा व्यापारी, कार्यालय मिला बंद, बोले-  घर से किया जाता है काम

Sat, 18 Mar 2023 07:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 07:01 AM IST
सार

औषधि विभाग के अधिकारी नियमित जांच में दवा के नमूने लेकर जाते हैं, इसके बाद दवा व्यापारियों से नोटिस के माध्यम से जवाब मांगा जाता है, कार्यालय बंद होने पर जवाब देने में भी समस्या होती है।

विज्ञापन
drug dealers who reached the drug department office got closed at 12 noon agra
आगरा कलेक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले दवा व्यापारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित औषधि विभाग कार्यालय पहुंचे। कार्यालय दोपहर 12 बजे बंद पाया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष आशु शर्मा ने आरोप लगाया कि विभाग का सारा काम कार्यालय के बजाय घर से किया जाता है। जब भी आओ कार्यालय अधिकतर बंद रहता है।
विज्ञापन


दवा व्यापारियों की शिकायत है कि औषधि विभाग कार्यालय केवल सोमवार और बुधवार को ही खुलता है। इसमें एक औषधि निरीक्षक आते हैं। वह भी फार्मासिस्ट का सत्यापन करते हैं। इस संबंध में नोटिस भी कार्यालय में चस्पा है। महज दो दिन कार्यालय खुलने की वजह से फार्मासिस्ट की भीड़ लग जाती है। दवा व्यापारियों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हो पाता है। वहीं औषधि विभाग के अधिकारी नियमित जांच में दवा के नमूने लेकर जाते हैं, इसके बाद दवा व्यापारियों से नोटिस के माध्यम से जवाब मांगा जाता है, कार्यालय बंद होने पर जवाब देने में भी समस्या होती है।
विज्ञापन


दवा व्यापारियों में एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामअवतार शर्मा, उपाध्यक्ष पिंकी सक्सेना, प्रवक्ता अंशुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, जय किशन, सुनील श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। उधर, सहायक औषधि आयुक्त अखिलेश जैन का कहना है कि कार्यालय बंद होने की वजह यह रही कि शुक्रवार को ही लखनऊ से ऑनलाइन समीक्षा बैठक होनी थी। सुबह 11 बजे ही दोनों औषधि निरीक्षकों को उसकी तैयारी के लिए मैंने अपने कार्यालय बुला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed